{"_id":"652d5060024965598103c30a","slug":"israel-hamas-war-chicago-hate-crime-6-year-boy-president-biden-condemns-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel War: हमास से संघर्ष की आंच शिकागो तक, छह साल के मासूम की चाकू मारकर हत्या, राष्ट्रपति बाइडन क्या बोले?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel War: हमास से संघर्ष की आंच शिकागो तक, छह साल के मासूम की चाकू मारकर हत्या, राष्ट्रपति बाइडन क्या बोले?
Mon, 16 Oct 2023 08:31 PM IST
ज्योति भास्कर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, शिकागो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, शिकागो
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Mon, 16 Oct 2023 08:31 PM IST
सार
हमास और इस्राइल युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिकी शहर शिकागो में 'घृणा अपराध' का मामला सामने आने के बाद इसकी कड़ी निंदा की है। रूह कंपाने वाली इस वारदात में 6 साल के मासूम की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
Joe Biden
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमास और इस्राइल के बीच जारी संघर्ष की आंच अमेरिकी शहर शिकागो तक पहुंच गई है। शिकागो में "घृणा का भयानक कृत्य" सामने आया। एक छह साल के मासूम को कथित तौर पर केवल इसलिए मार दिया गया, क्योंकि उसका परिवार इस्लाम मानने वाला हैं। राष्ट्रपति जो बाइडन ने घृणा अपराध के सिहरन पैदा करने वाली घटना की कड़ी निंदा की है।
मुस्लिम किरायेदार होने के कारण हमला
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने शिकागो की घटना पर दुख व्यक्त किया और शिकागो में "घृणा अपराध" की निंदा की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक व्यक्ति ने कथित तौर पर 6 वर्षीय लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी। लड़के की मां को अपराधी ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, हमला कथित तौर पर इसलिए किया गया कि वे मुस्लिम किरायेदार हैं।
71 साल के सनकी ने 6 साल के मासूम को मारा
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, शिकागो में रहने वाले जोसेफ एम कज़ुबा की आयु 71 वर्ष है। जोसेफ को कथित तौर पर 6 वर्षीय लड़के की चाकू मारकर हत्या करने और उसकी मां को गंभीर रूप से घायल करने के बाद हत्या और घृणा अपराध के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, जोसेफ एम कज़ुबा विल काउंटी एडल्ट डिटेंशन फैसिलिटी में हिरासत में हैं। प्रारंभिक तौर पर उसे अदालत में पेश किया जाना बाकी है।
विज्ञापन
6 साल के मासूम को 26 बार चाकू मारे, मां पर भी घातक वार
शिकागो का घृणा अपराध कितना घातक है, इसका अंदाजा इसी से होता है कि छह साल के मासूम- वाडिया अल-फयूम को 26 बार चाकू से मारा गया। बच्चे की 32 वर्षीय मां, हनान शाहीन को एक दर्जन से अधिक बार चाकू मारा गया। गंभीर हालत में पीड़िता का इलाज किया जा रहा है।
हमास और इस्राइल के संघर्ष के कारण हमला
खबरों के अनुसार, पीड़ित परिवार फलस्तीनी है। हमास और इस्राइल के बीच जारी युद्ध के बीच इस परिवार को उनके धर्म के कारण निशाना बनाया गया। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, शेरिफ कार्यालय ने कहा कि आरोपी जुबा ने जासूसों के सामने कोई बयान नहीं दिया, लेकिन जांच में शामिल अधिकारियों के अनुसार, पीड़ितों को "मुस्लिम होने और हमास और इस्राइलियों से जुड़े मध्य पूर्वी संघर्ष के कारण निशाना बनाया गया।"
घृणा अपराध के एंगल से जांच
व्हाइट हाउस से जारी बयान के अनुसार, परिवार फलस्तीनी है। ये परिवार शांति से रहने, हिंसा मुक्त वातावरण में पढ़ाई और प्रार्थना करने के साथ-साथ आश्रय की तलाश में अमेरिका आया था। आरोपी जुबा पर प्रथम-डिग्री हत्या, प्रथम-डिग्री हत्या का प्रयास, घृणा अपराध के दो मामले और घातक हथियार से हमला करने के आरोप हैं। अमेरिकी अटॉर्नी जनरल मेरिक गारलैंड ने रविवार को कहा, अमेरिकी न्याय विभाग घृणा अपराध के एंगल से हमले की संघीय जांच शुरू कर दी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने शिकागो घृणा अपराध पर क्या कहा?
राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन ने "घृणा के भयानक कृत्य" की निंदा करते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस तरह के कृत्यों की अमेरिका में कोई जगह नहीं है। उन्होंने हमले को देश की धार्मिक स्वतंत्रता और सहिष्णुता के बुनियादी मूल्यों के खिलाफ करार दिया। बाइडन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं परिवार के साथ हैं। फलस्तीनी मुस्लिम परिवार के खिलाफ नफरत के इस कृत्य के लिए अमेरिका में कोई जगह नहीं है।"
भड़काऊ बयान और अभियान पर जवाबदेही तय करने की मांग
फलस्तीनी विदेश मंत्रालय ने भी नस्लवाद और घृणा के कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए ऐसे अपराध को बढ़ावा देने वालों की जवाबदेही तय करने की मांग की। बयान में कहा गया, "मंत्रालय फलस्तीनी नागरिकों और कुछ देशों में कई फलस्तीनी दूतावासों और राजदूतों के खिलाफ भड़काने वाले अभियानों, हमलों, नस्लवादी बयानों की निंदा करता है।"