फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel-Hamas War: benjamin netanyahu meeting update US President Biden on Gaza hospital attack

Israel-Hamas War: 'किसी और का हाथ लगता है...', गाजा के अस्पताल में हमले को लेकर बोले अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन

Wed, 18 Oct 2023 04:34 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 18 Oct 2023 04:34 PM IST
सार

Israel-Hamas War: अमेरिका के राष्ट्रपति बुधवार को इस्राइल पहुंचे और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बातचीत के बाद साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि अस्पताल पर हमले के पीछे किसी और का हाथ लगता है। 

विज्ञापन
Israel-Hamas War: benjamin netanyahu meeting update US President Biden on Gaza hospital attack
Benjamin Netanyahu, Joe Biden - फोटो : X/Benjamin Netanyahu

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच 12 दिन से जारी संघर्ष में मंगलवार को बड़ा मोड़ आ गया। दरअसल, गाजा में एक अस्पताल में रात को एक भीषण ब्लास्ट हुआ, जिसमें 500 से ज्यादा लोगों की मौत की बात सामने आ रही है। इसे लेकर जहां फलस्तीन के संगठनों ने इस्राइल पर आरोप लगाए हैं, वहीं इस्राइल ने इसके पीछे फलस्तीन इस्लामिक जिहाद को जिम्मेदार बताया है। आरोप-प्रत्यारोप के इस दौर के बीच बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन इस्राइल पहुंचे और नेतन्याहू से बातचीत के बाद साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि अस्पताल पर हमले के पीछे किसी और का हाथ लगता है। 

विज्ञापन

प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बोले बाइडन?
जो बाइडन ने इस्राइल के पीएम नेतन्याहू के सामने कहा, "ऐसा लगता है कि गाजा में अस्पताल पर हमला किसी अन्य द्वारा किया गया था।" उन्होंने कहा कि वह इस घटना से बेहद व्यथित और गुस्से में हैं। उन्होंने कहा, "मुझे अब तक जो पता चला है, उस हिसाब से ये किसी और टीम द्वारा किया गया है, न कि आपके (इस्राइल) द्वारा। हालांकि, बहुत सारे लोग और भी हैं, जो इस बारे में तय नहीं है। इसलिए हमें काफी चीजों पर विचार करना होगा।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइडन बोले- हमास की ओर से बंधक बनाए जाने की घटना सोच से परे
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "इस संकट की घड़ी में मेरा यह दौरा यह दर्शाने के लिए है कि अमेरिका हर हाल में इस्राइल के साथ है।" उन्होंने सात अक्तूबर की घटना को लेकर कहा कि ये कोई अतिश्योक्ति नहीं है, जब मैं कहूं कि हमास ने 1300 लोगों का नरसंहार कर दिया, जिसमें कई अमेरिकी भी शामिल रहे। उन्होंने कहा कि उन इस्राइली बच्चों का सोचिए, बंधकों का सोचिए, जो हमास के हमले से बचने के लिए छिपने की जगह ढूंढ रहे होंगे। 

विज्ञापन

बाइडन ने कहा कि अमेरिका लगातार इस्राइल का समर्थन करना जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि इस्राइलियों की हिम्मत और बहादुरी जबरदस्त थी और वे इस्राइल आकर बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed