फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   israel hamas agreement speculation for free hostage netanyahu said thank you to joe biden

Israel: क्या इस्राइल, हमास के बीच होने वाला है कोई समझौता? नेतन्याहू ने कही ये बात, बाइडन को दिया धन्यवाद

Sun, 19 Nov 2023 09:22 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 19 Nov 2023 09:22 AM IST
सार

इस्राइल के रक्षा मंत्री ने भी माना कि कई मीडिया रिपोर्ट्स में कथित समझौते को लेकर दावा किया जा रहा है लेकिन अभी तक ऐसा कोई समझौता नहीं हुआ है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि जब भी ऐसा कुछ होगा, तो वह इसके बारे में जानकारी जरूर देंगे। 

विज्ञापन
israel hamas agreement speculation for free hostage netanyahu said thank you to joe biden
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच बंधकों को रिहा करने को लेकर एक समझौते को लेकर बातचीत हो रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है। खबरों के अनुसार, इस्राइल, अमेरिका और हमास के बीच बंधकों को रिहा करने का यह समझौता होने जा रहा है। इस समझौते के तहत इस्राइल पांच दिनों तक गाजा में सीजफायर को मंजूरी देगा। हालांकि इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का कहना है अभी तक ऐसा कोई समझौता नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


बेंजामिन नेतन्याहू ने किया इनकार 
बता दें कि इस्राइल पर इन दिनों भारी अंतरराष्ट्रीय दबाव है कि वह गाजा में अपनी सैन्य कार्रवाई रोके। वहीं इस्राइल की सरकार साफ कर चुकी है कि जब तक उसके बंधक रिहा नहीं हो जाते और हमास का खात्मा नहीं हो जाता, वह अपना ऑपरेशन नहीं रोकेंगे। नेतन्याहू ने कहा कि अभी तक की लड़ाई में हमने काफी कुछ हासिल किया है। हमने हजारों हमास के आतंकियों को ढेर किया है और इनमें हमास के वरिष्ठ कमांडर भी शामिल हैं। हमने सुरंगे तबाह की हैं और अभी भी कर रहे हैं। इस्राइल के रक्षा मंत्री ने भी माना कि कई मीडिया रिपोर्ट्स में कथित समझौते को लेकर दावा किया जा रहा है लेकिन अभी तक ऐसा कोई समझौता नहीं हुआ है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि जब भी ऐसा कुछ होगा, तो वह इसके बारे में जानकारी जरूर देंगे। 
विज्ञापन


नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति को कहा धन्यवाद
बता दें कि अब बंधकों को छुड़ाने के लिए इस्राइली सरकार पर आंतरिक दबाव भी बन रहा है। शनिवार को यरूशलम में हजारों की संख्या में लोगों ने सड़कों पर उतरकर बंधकों को जल्द रिहा कराने की मांग की। लोगों ने नेतन्याहू सरकार की भी आलोचना की। वहीं नेतन्याहू ने अमेरिका और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन को समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि अमेरिका की तरफ से लगातार अहम हथियार और रक्षा उपकरण भेजे जा रहे हैं और अमेरिकी कांग्रेस में भी इस्राइल को पूरा समर्थन मिल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अल शिफा अस्पताल से निकाले जाएंगे मरीज
वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एलान किया है कि इसके अधिकारी गाजा के अल शिफा अस्पताल से मरीजों और स्टाफ सदस्यों को अगले 24 से 72 घंटे में निकालने की तैयारी कर रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि अभी भी 25 स्टाफ सदस्य और 291 मरीज अस्पताल में मौजूद है। वहीं इस्राइली सेना भी अस्पताल में अपना ऑपरेशन चला रही है। अल शिफा अस्पताल के मरीजों को नासेर अस्पताल और यूरोपियन अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा। हालांकि ये दोनों अस्पताल पहले से ही तय सीमा से ज्यादा मरीजों का इलाज कर रहे हैं। ऐसे में और मरीजों के आने से इन अस्पतालों में हालात और खराब हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed