फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   israel government release many unseen video of hamas attack before foreign media

Israel: इस्राइली सरकार जारी करेगी हमास के बर्बर हमले के अनदेखे वीडियो, जानिए इसकी वजह

Mon, 23 Oct 2023 02:40 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 23 Oct 2023 02:40 PM IST
सार

लेवी ने लिखा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमें ये वीडियो जारी करने पड़ रहे हैं। ये वीडियो सरकार के प्रेस कार्यालय में विदेशी मीडिया के सामने सोमवार को जारी किए जाएंगे। 

विज्ञापन
israel government release many unseen video of hamas attack before foreign media
बेंजामिन नेतन्याहू(फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

इस्राइली सरकार ने कहा है कि वह हमास के बर्बर हमले के वीडियो जारी करेगी। इस्राइल सरकार के इस कदम का उद्देश्य दुनिया को ये बताना है कि हमास के आतंकियों ने कितने बर्बर तरीके से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को निशाना बनाया। इस्राइली हमले में गाजा पट्टी में भारी तबाही के बाद फलस्तीनी लोगों के लिए दुनिया भर में सहानुभूति की लहर उठ रही है। ऐसे में इस्राइल ने अपने लिए समर्थन जुटाने के लिए ये वीडियो जारी करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


विदेशी मीडिया के सामने जारी किए जाएंगे वीडियो
इस्राइली सरकार के प्रवक्ता इलोन लेवी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि हमास के आतंकियों के शरीर पर लगे कैमरों में इस्राइली नागरिकों के खिलाफ हुई बर्बरता कैद है। इस्राइल में मारे गए कई हमास आतंकियों के बॉडी कैमरे में कैद वीडियो को अब इस्राइली सरकार ने जारी करने का फैसला किया है। लेवी ने लिखा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमें ये वीडियो जारी करने पड़ रहे हैं। ये वीडियो सरकार के प्रेस कार्यालय में विदेशी मीडिया के सामने सोमवार को जारी किए जाएंगे। 
विज्ञापन


अब तक लड़ाई में छह हजार से ज्यादा लोगों की मौत
बता दें कि कई देशों में इस्राइल के गाजा पट्टी पर हमले के विरोध में धरने प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। इस पर इस्राइल सरकार ने कहा है कि होलोकास्ट की तरह उनके देश पर हुए इस बर्बर हमले को भी नकारा जा रहा है। बीती 7 अक्तूबर को हमास के आतंकियों ने इस्राइल की सीमा में घुसकर हमला किया और निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाया। हमास के हमले में 1400 इस्राइली नागरिकों की मौत हुई है। साथ ही 212 लोगों को बंधक बनाया गया। इसके जवाब में इस्राइल की सेना गाजा पट्टी पर लगातार बमबारी कर रही है। इस्राइल के हमले में अभी तक गाजा पट्टी में 4700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed