फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel Defence Minister vows for Deepen attacks in rafah Israel rejects peace deal

इस्राइल ने ठुकराया शांति समझौता: रक्षा मंत्री बोले, बंधकों को रिहा नहीं किया तो राफा में और भयानक करेंगे हमला

Tue, 07 May 2024 11:09 PM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 07 May 2024 11:09 PM IST
सार

इस्राइल ने सोमवार देर रात राफा में अपनी सेना भेजी और सीमा पर कब्जा कर लिया। रक्षा मंत्री गैलेंट ने मंगलवार को राफा का दौरा किया। उन्होंने अपने सैनिकों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि इस्राइल जब तक राफा और गाजा में हमास को खत्म नहीं कर देता, तब तक अभियान जारी रहेगा।

विज्ञापन
Israel Defence Minister vows for Deepen attacks in rafah Israel rejects peace deal
इस्राइल-हमास - फोटो : ANI

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच लंबे समय से युद्ध जारी है। इस बीच मंगलवार को इस्राइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने कहा कि अगर हमास ने समझौते के तहत हमारे बंधकों को रिहा नहीं किया तो मैं कसम खाता हूं कि इस्राइल राफा में और अधिक भयानक हमले करेगा। गौरतलब है कि एक दिन पहले, हमास ने शांति समझौते के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया था। हालांकि, इस्राइल ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। 

विज्ञापन

इस्राइल ने कहा- प्रस्ताव हमारी मांगों पर आधारित नहीं
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस्राइल ने सोमवार देर रात राफा में अपनी सेना भेजी और सीमा पर कब्जा कर लिया। रक्षा मंत्री गैलेंट ने मंगलवार को राफा का दौरा किया। उन्होंने अपने सैनिकों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि इस्राइल जब तक राफा और गाजा में हमास को खत्म नहीं कर देता, तब तक अभियान जारी रहेगा। शांति प्रस्ताव को ठुकराने का कारण बताते हुए इस्राइल ने कहा कि यह प्रस्ताव उनकी मांगों पर आधारित नहीं है। हालांकि, अपने नागरिकों की रिहाई के लिए उन्होंने अपनी सहमति जताते हुए कहा कि हम सिर्फ रिहाई के लिए समझौता करने को तैयार हैं।

विज्ञापन

राफा पर हमले को लेकर कई बार आगाह कर चुका है अमेरिका
वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात की थी और राफा को लेकर चिंता जाहिर की थी। अमेरिका सहित इस्राइल के अन्य करीबी सहयोगियों ने कई बार कहा है कि इस्राइल को राफा पर हमला नहीं करना चाहिए। बता दें, राफा में करीब 1.4 मिलियन फलस्तीनियों ने शरण ले रखी थी। शांति समझौते के प्रस्ताव का नेतृत्व कर रहे कतर ने भी कई बार कहा था कि राफा पर हमला होने से संघर्ष विराम के प्रयास पटरी से उतर जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सात अक्तूबर से जारी है युद्ध
गौरतलब है कि सात अक्तूबर की सुबह हमास द्वारा करीब 5000 रॉकेट इस्राइली शहरों पर दागे गए थे. जिसके बाद से दोनों पक्षों में युद्ध जारी है। इस्राइल ने इस हमले को आंतकी हमला करार दिया है। इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कमस खाई है कि वह जब तक हमास को पूर्ण रूप से खत्म नहीं कर देते, तब तक वे युद्ध विराम नहीं करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed