{"_id":"5f005e938ebc3e42c8356319","slug":"israel-cyber-attack-ruins-iranian-nuclear-base-f-35-aircraft-bomb-missile-base","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel Attack Iran News: इस्राइल ने तबाह किए ईरान के परमाणु ठिकाने, लड़ाकू विमान ने दागे बम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel Attack Iran News: इस्राइल ने तबाह किए ईरान के परमाणु ठिकाने, लड़ाकू विमान ने दागे बम
Sat, 04 Jul 2020 04:31 PM IST
Rohit Ojha
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 04 Jul 2020 04:31 PM IST
विज्ञापन
बेंजामिन नेतन्याहू(फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्राइल ने अपने धुर विरोधी ईरान पर जोरदार साइबर हमला कर उसके परमाणु ठिकानों को तबाह कर दिया है। इस्राइल के धमाके से ईरान के यूरेनियम संवर्धन केंद्र और मिसाइल निर्माण केंद्र में आग लग गई। इस्रायल ने अपने घातक एफ-35 फाइटर जेट की मदद से ईरान के पर्चिन इलाके में मिसाइल निर्माण स्थल पर धावा बोला और उसे तबाह कर दिया।
विज्ञापन
कुवैती अखबार अल जरीदा की खबर के अनुसार यह घटना पिछले सप्ताह हुई। अखबार ने लिखा कि इस्राइल के साइबर हमले से गुरुवार को ईरान के नतांज परमाणु संवर्धन केंद्र में आग लग गई और जोरदार विस्फोट हुआ। यह पूरा केंद्र जमीन के अंदर बनाया गया है। कुवैती अखबार ने इस बात का भी दावा किया है कि पिछले शुक्रवार को फाइटर जेट एफ-16 स्टील्थ ने ईरान के पर्चिन इलाके में मौजूद एक ठिकाने पर बमबारी की थी। कहा जा रहा है कि यही मिसाइल उत्पादन केंद्र था।
विज्ञापन
इस्राइल लगातार यह आरोप लगाता रहा है कि अपने हथियार और मिसाइलों को ईरान यहूदियों के विरोधी हिज्बुल्ला को मुहैया करा रहा है। ऐसे में अचानक इस हमले से ईरान को तगड़ा झटका लगा है। कहा यह भी जा रहा है कि इस्रायल के इस हमले से ईरान का परमाणु कार्यक्रम तकरीबन दो महीने पीछे चला गया है।
विज्ञापन
ईरान में हुए दोनों ही हमले की इस्राइल ने अभी पुष्टि नहीं की है। इससे पहले ऐसी रिपोर्ट्स आई थीं कि ईरान ने अप्रैल महीने में इस्राइल के पानी के सप्लाइ को हैक करने की कोशिश की थी। दोनों देश इन दिनों जमकर एक दूसरे के खिलाफ साइबर हमले करने की कोशिश में जुटे हैं।