फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel Claims two Hamas Commanders Killed in Refugee Camp Strikes

Israel Hamas War: ‘गाजा के शरणार्थी शिविर में छिपे हमास के दो कमांडर मार गिराए’, इस्राइली सेना का दावा

Thu, 02 Nov 2023 01:01 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 02 Nov 2023 01:01 PM IST
सार

हमास का कहना है कि इस्राइल द्वारा जबालिया शरणार्थी शिविर पर किए हमले में करीब 200 फलस्तीनियों की मौत हुई है। वहीं, इस्राइली सेना का दावा है कि शिविर पर किए हमलों में दो हमास के कमांडर मारे गए हैं। 
 

विज्ञापन
Israel Claims two Hamas Commanders Killed in Refugee Camp Strikes
Israel Hamas War - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हमास और इस्राइल के बीच भीषण युद्ध जारी है। लगातार एक-दूसरे पर रॉकेट दागे जा रहे हैं। इस्राइली सेना हमास के आतंकी ठिकानों को तबाह करने में लगा है। आसमान से लेकर जमीन तक सभी जगहों से हमास पर हमले किए जा रहे हैं। अभी तक 10 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। गाजा पट्टी पर लगातार हो रहे हमलों से परेशान होकर विदेशी लोग इस क्षेत्र को छोड़ने पर मजबूर हो गए हैं। 

विज्ञापन

हमास का कहना है कि इस्राइल द्वारा जबालिया शरणार्थी शिविर पर किए हमले में करीब 200 फलस्तीनियों की मौत हुई है। वहीं, इस्राइल का दावा है कि शिविर पर किए हमलों में दो हमास के कमांडर मारे गए हैं। 

विज्ञापन

लोगों के घरों के आसपास आतंकवादी मौजूद
इस्राइल ने लगातार दो दिन मंगलवार और बुधवार को जबालिया शरणार्थी शिविर पर हमला किया। उसका दावा है कि इन हमलों में हमास के दो कमांडर मारे गए हैं। साथ ही इस्राइली सेना ने यह भी कहा है कि इन शिविरों और लोगों के घरों के आसपास आतंकवादी मौजूद हैं। यह लोग जानबूझकर गाजा के नागरिकों को खतरे में डाल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कम से कम 195 फलस्तीनी मारे गए
वहीं, हमास ने गुरुवार को कहा कि जबालिया पर दो इस्राइली हमलों में कम से कम 195 फलस्तीनी मारे गए, जबकि 120 अभी भी मलबे के नीचे दबे हैं। वहीं, कम से कम 777 लोग घायल हुए हैं। एक प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि फलस्तीनियों ने बुधवार को मलबे में फंसे पीड़ितों की तलाश शुरू कर दी। यह एक नरसंहार है।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार अधिकारियों ने कहा कि शिविर पर हमला युद्ध अपराध हो सकता है।

500 लोगों ने छोड़ा गाजा पट्टी
रिपोर्ट के अनुसार, 500 लोगों की एक सूची में कम से कम 320 विदेशी नागरिकों के साथ ही दर्जनों गंभीर रूप से घायल गाजावासी, इस्राइल, मिस्र और हमास के बीच एक समझौते के तहत बुधवार को मिस्र में प्रवेश कर गए। जिन लोगों ने गाजा पट्टी को छोड़ा है वो ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, बुल्गारिया, चेक गणराज्य, फिनलैंड, इंडोनेशिया, इटली, जापान, जॉर्डन, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका के नागरिक हैं। 

गाजा सीमा के अधिकारियों ने कहा कि सीमा क्रॉसिंग गुरुवार को एक बार फिर खुलेगी ताकि विदेशी नागरिक वहां से बाहर निकल सकें। एक राजनयिक सूत्र का कहना है कि करीब 7,500 विदेशी पासपोर्ट धारक लगभग दो सप्ताह में गाजा छोड़ देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed