{"_id":"5d3656d08ebc3e6d117f263f","slug":"israel-breaks-palestinian-homes","type":"story","status":"publish","title_hn":"इजरायल ने फलस्तीनी घरों को तोड़ा, 16 इमारतों के करीब 100 अपार्टमेंट ढहाए गए","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इजरायल ने फलस्तीनी घरों को तोड़ा, 16 इमारतों के करीब 100 अपार्टमेंट ढहाए गए
Tue, 23 Jul 2019 06:07 AM IST
Avdhesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Tue, 23 Jul 2019 06:07 AM IST
विज्ञापन
इजरायल के प्रधानमंत्री बेनयामिन नेतन्याहू
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इजरायली सेना की सैकड़ों टुकड़ियां बुलडोजर समेत सोमवार की सुबह दो देशों को विभाजित करने वाली विवादित वेस्ट बैंक दीवार के पास फलस्तीन के गांव सुर बहेर में पहुंचीं और यहां की इमारतों को ध्वस्त करना शुरू कर दिया। यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय आलोचनाओं और फलस्तीन प्रदर्शनकारियों के विरोध के बावजूद की गई है जिसे लेकर कई देशों में चिंता जताई गई है।
निकटस्थ गांव वादी अल-ह्यूमस के लोगों ने बताया कि सेना ने कुल 16 इमारतों को ढहा दिया है। इनमें करीब 100 अपार्टमेंट हुआ करते थे जिन्हें खासतौर पर निशाना बनाया गया। पुलिस-सेना के दर्जनों जवानों ने इजरायली कब्जे वाले सुर बहेर इलाके में चार ऐसी इमारतों को सील कर दिया है जिन्हें इजरायल सुरक्षा में रुकावट मानता है।
इजरायल का कहना है कि दो देशों को विभाजित करने वाली दीवार के काफी नजदीक इन इमारतों का निर्माण किया गया था। जबकि फलस्तीन का आरोप है कि इजरायल सुरक्षा के नाम पर बस्तियों और उनको जोड़ने वाली सड़कों के विस्तार के प्रयासों के तहत इलाके से उन्हें निकालना चाहता है। संयुक्त राष्ट्र की मानवीय सहायता मामलों की एजेंसी ओसीएचए के मुताबिक इस कार्रवाई से करीब 350 लोग प्रभावित हुए हैं। लोगों को डर है कि निकट भविष्य में इलाके में 100 और इमारतों को खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
लोगों को खींचकर घरों से बाहर निकाला गया
इजरायल ने सोमवार तड़के दक्षिण येरुशलम में कुछ फलस्तीनी घरों को ढहाना शुरू किया। पत्रकारों को वहां जाने से रोका गया, जबकि यहां रहने वाले लोगों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को घरों से खींचकर बाहर निकाला गया। जबरन बाहर निकाले गए एक व्यक्ति ने कहा कि वह लोग यहीं मरना चाहते हैं । 10 जून को इजरायल प्रशासन ने 30 दिन का नोटिस देकर मकानों को ढहाने के बारे में सूचना दी थी।