इस्राइल ने गाजा में किया मिसाइल हमला, इस्लामी जिहाद के कमांडर को मार गिराया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को तड़के इस्राइली बलों ने अचानक किए एक हमले में फलस्तीन के इस्लामी जिहाद आतंकी गुट के एक कमांडर को मार गिराया है। इसी के साथ इस्राइल ने फलस्तीन के साथ चल रहे संघर्ष में लड़ाई का एक नया अध्याय खोल दिया है। इस्लामी जिहाद गुट ने कहा है कि इस मिसाइल हमले में कमांडर की पत्नी को भी मार गिराया गया है।
इस्राइली सेना ने भी ईरान के समर्थन वाले इस जिहादी गुट के कमांडर बहा अबु अल अता (42) की मौत की पुष्टि की है। इस पुष्टि के कुछ मिनट बाद ही गाजा से दक्षिण इस्राइल की तरफ रॉकेट दागे गए। गाजा में सुरक्षा से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि फलस्तीन क्षेत्र में तड़के दर्जनों हमले हुए हैं।
माना जा रहा है कि अब इस्राइल को फलस्तीन के आतंकवादियों के साथ उग्र हिंसा का सामना करना पड़ेगा। इस बीच गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी कहा है कि एक घर पर हुए हवाई हमले में एक पुरुष और एक महिला मारे गए जबकि इसमें दो अन्य लोग घायल भी हो गए हैं। आतंकी कमांडर अता इस्राइल में कई हमले कर चुका है।
आईएस लड़ाकों को उनके देश भेज रहा तुर्की
तुर्की ने आईएस लड़ाकों को वापस भेजने की शुरुआत कर दी है। जर्मनी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है। यूरोपीय देशों ने तुर्की के इस अभियान की निंदा की है। तुर्की ने इस कार्रवाई में यह भी नहीं देखा है कि आतंकियों की नागरिकता वापस ले ली गई है या नहीं। तुर्की की योजना 11 फ्रांसीसी लड़ाकों और दो आयरिश लड़ाकों को उनके देश भेजने की है। तुर्की ने कहा है कि उसके पास आईएस के 1149 लड़ाके हैं।