फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel Army's Daring Operation To Rescue Hostages From Hamas Bunker

Video: इस्राइल ने हमास के ठिकानों में घुसकर आंतकियों का किया खात्मा, 250 बंधक छुड़ाए; अबू अली को जिंदा दबोचा

Fri, 13 Oct 2023 10:32 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 13 Oct 2023 10:32 AM IST
सार

इस्राइली सेना ने कहा कि हमास ने इस्राइल के 250 लोगों को बंधक बनाया हुआ था, जिन्हें उनके ही ठिकानों में घुसकर बचा लिया गया है। 
 

विज्ञापन
Israel Army's Daring Operation To Rescue Hostages From Hamas Bunker
इस्राइल ने हमास के ठिकानों में घुसकर आंतकियों का किया खात्मा - फोटो : social media

विस्तार

हमलों के बाद से इस्राइल लगातार गाजा में हमास के ठिकानों को निशाना बना रहा है। इस्राइल के प्रधानमंत्री ने दावा किया है कि वो हमास के आतंकियों को चुन-चुनकर खत्म कर देंगे। इस बीच, इस्राइली रक्षा बलों ने गाजा में हमास के ठिकानों पर घुसकर उनकी गिरफ्त से अपने 250 लोगों को सुरक्षित बचा लिया है। इसका एक वीडियो भी जारी किया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन

शायेत 13 की इकाई की बहादूरी
इस्राइली सेना की 'शायेत 13' इकाई ने बहादूरी दिखाते हुए सुफा चौकी पर हमला किया। इस दौरान हमास के 60 आतंकवादी भी मारे गए। आईडीएफ ने कहा कि हमास ने इस्राइल के 250 लोगों को बंधक बनाया हुआ था, जिसे उनके ही ठिकानों में घुसकर बचा लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

60 को मार गिराया
सेना ने दावा किया कि 60 से अधिक हमास के आतंकवादियों को मार गिराया है। इतना ही नहीं 26 आंतकियों को जिंदा पकड़ा है। इस्राइली सेना को सबसे बड़ी जीत यह मिली है कि उसने हमास दक्षिणी नौसेना डिवीजन के उप कमांडर मुहम्मद अबू अली को भी जिंदा दबोच लिया है।


बंधकों को दिया आश्वासन
वीडियो में, इस्राइली सैनिक एक इमारत के अंदर जाते हुए दिख रहे हैं। साथ ही गोलियों की आवाज भी सुनाई दे रही है। एक सैनिक को पीछे से गोली चलाते हुए और दूसरे को चौकी पर ग्रेनेड फेंकते देखा जा सकता है। एक सैनिक चिल्लाते दिख रहा है जाओ, उन्हें जला दो। वहीं, दूसरे को रास्ता साफ होने की जानकारी देते हुए सुना गया। इसके बाद सैनिक बंकर के अंदर गए और बंधकों को आश्वासन दिया कि वे उन्हें बचाने के लिए यहां हैं और अगर उन्हें किसी प्राथमिक उपचार की जरूरत है। बाद में फुटेज में, सैनिकों को एक स्ट्रेचर ले जाते हुए देखा जा सकता है।

 

 

इस्राइल-हमास युद्ध का आज सातवां दिन है। दूर-दूर तक युद्ध रुकने का आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं। संघर्ष शुरू होने के बाद से इस्राइल में कम से कम 1,300 और गाजा पट्टी में 1,500 से अधिक लोग मारे गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed