{"_id":"68a28e101733fdd82805144a","slug":"israel-airdrops-food-aid-packages-in-gaza-with-support-from-nine-countries-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gaza War: IDF ने नौ देशों के साथ मिलकर गाजा में एयरड्रॉप की मदद; हमास के हथियारबंद लड़ाकों को भी निशाना बनाया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Gaza War: IDF ने नौ देशों के साथ मिलकर गाजा में एयरड्रॉप की मदद; हमास के हथियारबंद लड़ाकों को भी निशाना बनाया
Mon, 18 Aug 2025 07:51 AM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव।
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 18 Aug 2025 07:51 AM IST
सार
Gaza War: इस्राइल ने नौ देशों के साथ मिलकर गाजा के लोगों के लिए 161 खाने के पैकेट हवाई रास्ते से पहुंचाए। वहीं दूसरी ओर, इस्राइल रक्षा बल के हमलों के कारण हजारों फलस्तीनी लोग गाजा सिटी से पलायन को मजबूर हो गए हैं और इलाके में हालात बद से बदतर हो रहे हैं। इस्राइली सेना ने कथित तौर पर एक अस्पताल का सहारा ले रहे हमास के हथियारबंद समूह पर भी हमला किया।
विज्ञापन
गाजा के लोगों के लिए राहत सामग्री गिराते हुए विमान।
- फोटो : एएनआई/रॉयटर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल रक्षा बल (आईडीएफ) ने गाजा के लोगों के लिए 161 खाने के पैकैट हवाई मार्ग से गिराए। आईडीएफ ने यह मदद संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), जॉर्डन, बेल्जियम, फ्रांस, इटली, नीदरलैंड, डेनमार्क और इंडोनेशिया के साथ मिलकर की।
एक्स पर एक पोस्ट में आईडीएफ ने लिखा, नौ देशों के साथ मिलकर गाजा के लोगों के लिए 161 खाने के पैकेट एयड्रॉप किए गए। यह काम संयुक्त अब अमीरात, जॉर्डन, जर्मनी, बेल्जियम, फ्रांस, इटली, नीदरलैंड, डेनमार्क और इंडोनेशिया के साथ मिलकर किया गया है। इस पूरे अभियान की अगुवाई उस इस्राइली सरकारी विभाग ने की, जो यहूदा, सामरिया और गाजा पट्टी के लिए जिम्मेदार है।
वहीं, अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, इस्राइल के गाजा सिटी पर हो रहे हमलों की वजह से हजारों भूखे फलस्तीनी एक बार फिर पलायन करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। गाजा सिटी के जैतून, सबरा, रेमाल और तुफ्फाह इलाकों पर बीते कुछ दिनों में भारी बमबारी हुई है। संयुक्त राष्ट्र के मानवतावादी मामलों के समन्वयक कार्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि इस्राइल की योजना लोगों को जबरन दक्षिण गाजा भेजने की है, जिससे उनकी परेशानियां और बढ़ेंगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: भारत के सामाजिक-आर्थिक विकास से नेपाल को मिला लाभ, रिश्ते और मजबूत बनाएगा; राष्ट्रपति पौडल ने जताई मंशा
रिपोर्ट के मुताबिक, हजारों परिवार जैतून से पलायन कर चुके हैं, जहां कई दिनों से लगातार बमबारी हो रही है और इलाका पूरी तरह तबाह हो गया है। अल जजीरा के मुताबिक, रविवार को इस्राइली हवाई हमले में अल-अहली अरब अस्पताल पर हमला हुआ, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई। इसी दिन इस्राइली सेना ने कहा कि वह उन फलस्तीनी लोगों को शिविर और आश्रय बनाने का सामान देगी, जो पिछले 22 महीनों के संघर्ष में कई बार विस्थापित हुए हैं। इस संघर्ष को कई मानवाधिकार संगठनों ने नरसंहार करार दिया है।
संयुक्त राष्ट्र की फलस्तीनी शरणार्थी एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) ने रविवार को चेतावनी दी कि गाजा एक मानव निर्मित अकाल का सामना कर रहा है। यूएनआरडब्ल्यूए ने संयुक्त राष्ट्र की अगुवाई वाली वितरण प्रणाली को फिर से शुरू करने की अपील की।
एजेंसी की संचार निदेशक जुलिएट तौमा ने एक्स पर लिखा, हम इंसानियत को खोने के बहुत करीब पहुंच गए हैं। संयुक्त राष्ट्र की मानवीय प्रणाली को खत्म करने की कोशिशों के कारण यह संकट और गहराया है। उसकी जगह एक नई प्रणाली जीएचएफ लाने की कोशिश की जा रही है, जो पूरी तरह राजनीतिक मकसद से जुड़ी है।
ये भी पढ़ें: कभी भी टूट सकता है भारत-पाकिस्तान संघर्षविराम? रुबियो बोले- हर दिन रखते है दोनों देशों पर नजर
हमास के हथियारबंद समूह पर आईडीएफ का हमला
आईडीएफ ने रविवार को घोषणा की कि उसने हमास के एक हथियारबंद समूह पर हमला किया, जो एक अस्पताल का सहारा लेकर काम कर रहा था। आईडीएफ के मुताबिक, ये लड़ाके अस्पताल परिसर को हथियारों के भंडारण स्थल के रूप में इस्तेमाल कर रहे थे।
आईडीएफ ने एक्स पर लिखा, इस्राइली वायु सेना के विमान ने मध्य गाजा के अल-मामदानी अस्पताल के पास जैतून में हमास के एक हथियारबंद समूह पर हमला किया। ये आतंकी अस्पताल के परिसर में हथियार छिपा रहे थे और वहीं से खुद को हथियारों से लैस कर रहे थे। वे अस्पताल को ढाल की तरह इस्तेमाल कर रहे थे। यह हमास की ओर से आम लोगों और अस्पतालों के गलत इस्तेमाल का एक और उदाहरण है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन