फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal Prez Paudel met vikram misri benefited from India socio-economic growth will make relations stronger

Nepal: भारत के सामाजिक-आर्थिक विकास से नेपाल को मिला लाभ, रिश्ते और मजबूत बनाएगा; राष्ट्रपति पौडल ने जताई मंशा

Sun, 17 Aug 2025 11:47 PM IST
ज्योति भास्कर अतुल मिश्र, अमर उजाला, काठमांडो।
अतुल मिश्र, अमर उजाला, काठमांडो। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 17 Aug 2025 11:47 PM IST
सार

विदेश सचिव विक्रम मिस्री नेपाल दौरे पर हैं। उन्होंने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद कहा कि भारत की सामाजिक-आर्थिक प्रगति से नेपाल को भी फायदा मिला है। दोनों देश रिश्ते को और मजबूत बनाएंगे।

विज्ञापन
Nepal Prez Paudel met vikram misri benefited from India socio-economic growth will make relations stronger
भारत के विदेश सचिव ने नेपाल दौरे पर राष्ट्रपति पौडेल से की मुलाकात - फोटो : एक्स@IndiaInNepal

विस्तार

भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने रविवार को नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल और प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से मुलाकात की। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा हुई। राष्ट्रपति पौडल ने मिस्री से कहा कि भारत उभरती अंतरराष्ट्रीय शक्ति के तौर पर सामाजिक, आर्थिक व प्रौद्योगिकी क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर रहा है, जिसका लाभ नेपाल को भी मिला है।

विज्ञापन


राष्ट्रपति पौडल ने यह भी कहा कि नेपाल भविष्य में पड़ोसी देश की प्रगति से और भी लाभान्वित होने की इच्छा रखता है। राष्ट्रपति के प्रेस सलाहकार किरण पोखरेल के मुताबिक, पौडेल ने कहा भारत-नेपाल के बीच सदियों से सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, आध्यात्मिक और आर्थिक संबंध रहे हैं। ये सार्वभौमिक समानता, मैत्रीपूर्ण सहयोग, आपसी सम्मान और विश्वास पर आधारित रहे हैं। नेपाल ने हमेशा भारत के साथ संबंधों को उच्च प्राथमिकता दी है।
विज्ञापन


उन्होंने भारत सरकार की पड़ोसी प्रथम नीति की सराहना करते हुए कहा कि नेपाल इस नीति को महत्व देता है। बातचीत के दौरान विदेश सचिव मिस्री ने भी आश्वस्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीति के अनुसार नेपाल, भारत की पड़ोसी प्राथमिकताओं में सर्वोच्च स्थान पर है। मिस्री ने प्रधानमंत्री ओली के साथ बातचीत के दौरान द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति के बारे में जानकारी दी।

द्विपक्षीय हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा
मिस्री दो दिन की यात्रा पर रविवार सुबह ही काठमांडो पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के अलावा विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा, नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउबा से भी मुलाकात की। वह नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी केंद्र) के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल प्रचंड से मिलने खुमलटार स्थित उनके निवास पहुंचे। नेपाली नेताओं के साथ मिस्री की मुलाकात के दौरान द्विपक्षीय हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

ओली ने भारत यात्रा के न्योते पर पीएम मोदी का आभार जताया
विदेश सचिव मिस्री का दो दिवसीय नेपाल दौरा प्रधानमंत्री ओली की आगामी भारत यात्रा की तैयारियों का हिस्सा है। प्रधानमंत्री ओली के सचिवालय के अनुसार, भारतीय विदेश सचिव ने ओली से शिष्टाचार भेंट के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से औपचारिक भारत भ्रमण का निमंत्रण दिया। प्रधानमंत्री ओली ने इस निमंत्रण के लिए प्रधानमंत्री मोदी और भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed