{"_id":"5f4f988559a22010500f9902","slug":"islamabad-high-court-will-take-up-a-case-related-to-the-appointment-of-defence-counsel-for-kulbhushan-jadhav-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलभूषण जाधव के लिए डिफेंस काउंसिल की नियुक्ति को लेकर कल पाक हाई कोर्ट में होगी सुनवाई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कुलभूषण जाधव के लिए डिफेंस काउंसिल की नियुक्ति को लेकर कल पाक हाई कोर्ट में होगी सुनवाई
Wed, 02 Sep 2020 06:47 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 02 Sep 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
Kulbhushan jadhav
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्लामाबाद हाई कोर्ट में कल यानी गुरुवार को कुलभूषण जाधव के लिए डिफेंस काउंसिल की नियुक्ति से संबंधित मामले पर सुनवाई होगी। इस बात की जानकारी बुधवार को पाकिस्तानी मीडिया ने दी।
विज्ञापन
Islamabad High Court (IHC) will take up a case related to the appointment of defence counsel for Kulbhushan Jadhav tomorrow: Pakistan media
— ANI (@ANI) September 2, 2020विज्ञापन
कुलभूषण जाधव के लिए वकील नियुक्त करने का मौका दिया जाना चाहिए
पिछले महीने कोर्ट ने कहा था कि भारतीय अधिकारियों को भी कुलभूषण जाधव के लिए वकील नियुक्त करने का मौका दिया जाना चाहिए। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार की अपील पर हाई कोर्ट इस मामले में सुनवाई कर रही थी और उसने जाधव के लिए वकील नियुक्त करने की इजाजत दी थी।
विज्ञापन
तीन सितंबर तक के लिए सुनवाई हुई थी स्थगित
न्यायाधीश की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए पाकिस्तान के अटॉर्नी जनरल खालिद जावेद खान ने कहा कि भारत और जाधव को सजा के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर करने के लिए एक अवसर देने को लेकर एक अध्यादेश जारी किया गया था। उन्होंने कहा, 'हम विदेश कार्यालय के जरिए एक बार फिर से भारत से संपर्क करेंगे।' मामले में सुनवाई 3 सितंबर के लिए स्थगित कर दी गई थी।