फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Islamabad High court dismisses petition to ban Nawaz Sharifs Speeches

इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की नवाज शरीफ के भाषणों पर प्रतिबंध लगाने वाली याचिका

Tue, 06 Oct 2020 09:27 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 06 Oct 2020 09:27 AM IST
विज्ञापन
Islamabad High court dismisses petition to ban Nawaz Sharifs Speeches
Nawaz Sharif

इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें पाकिस्तान मुस्लिम लीग के प्रमुख नवाज शरीफ के भाषणों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई थी। पाकिस्तानी मीडिया द डॉन ने इस बात की जानकारी दी है। याचिका में बताया गया है कि नवाज शरीफ सक्रिय रूप से राजनीति में भागीदारी ले रहे हैं।

विज्ञापन


याचिका में कहा गया कि नवाज शरीफ ने अपने कैंपेन और भाषणों में राज्य के संस्थानों के खिलाफ बोलना शुरू कर दिया है। याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट से अपील की है कि वो हाल ही में नवाज शरीफ की ओर से दिए गए भड़काऊ भाषण को इंटरनेट से हटाने के निर्देश दे और नवाज शरीफ की ओर से भविष्य में भाषण देने पर रोक लगे।
विज्ञापन


इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि किसी राजनैतिक मामले में हाईकोर्ट के संवैधानिक क्षेत्राधिकार का आह्वान करना जनता के हित में नहीं है। खासकर तब जब उस मसले को सुलझाने के लिए दूसरे विकल्प को अपनाया जा सकता है। फैसले में कहा गया कि पाकिस्तान के लोगों ने जिसको अपना प्रतिनिधित्व माना है, वो पाकिस्तान की सुरक्षा का ध्यान रखेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फैसले में कहा गया कि पाकिस्तान की सुरक्षा हाईकोर्ट के जरिए जारी किए किसी रिट पर निर्भर नहीं हो सकती। फैसले में जानकारी दी गई है कि याचिकाकर्ता ने देश की सुरक्षा के प्रति अपनी चिंता जाहिर की है। हालांकि कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया है।

फैसले में न्यायाधीश ने कहा कि पाकिस्तान की सुरक्षा इतनी दुर्बल नहीं है कि महज राजनैतिक बयानबाजी से खतरे में पड़ सके। बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के खिलाफ लंदन में एफआईआर दर्ज करा दी गई है। एफआईआर में कहा गया है कि नवाज शरीफ ने अपने भाषण में देश के संस्थानों को बदनाम करने की कोशिश की है। 


एक अक्तूबर को नवाज शरीफ के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी। करीब एक महीने से पाकिस्तान की सरकार पूर्व मुख्यमंत्री नवाज शरीफ के खिलाफ अरेस्ट वारंट निकालने का प्रयास कर रही है। इसके लिए सरकार ने कई कदम उठाए लेकिन सफलता मिलती नजर नहीं आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed