फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   ISIS gets new leader, terrorist Amir Mohammed Abdul Rahman al Mawli al Salbi become new chief

आईएस के नए सरगना की हुई पहचान, जानें कितना खतरनाक है आतंक का नया आका

Tue, 21 Jan 2020 01:28 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 21 Jan 2020 01:28 PM IST
विज्ञापन
ISIS gets new leader, terrorist Amir Mohammed Abdul Rahman al Mawli al Salbi become new chief
आईएस का नया सरगना मोहम्मद अब्दुल रहमान (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

खुफिया सेवाओं ने खूंखार आतंकवादी संगठन आईएसआईएल के नए सरगना की पहचान आमिर मोहम्मद अब्दुल रहमान अल मवली अल-सल्बी के तौर पर की है। यह जानकारी समाचार पत्र ‘द गार्जियन’ ने दी है।

विज्ञापन


समाचार पत्र ने अपनी एक रिपोर्ट में दो खुफिया सेवाओं के अधिकारियों के हवाले से बताया है कि वह आईएस के संस्थापकों में से एक है और इराक में यजीदी अल्पसंख्यकों पर अत्याचार की पूरी गतिविधि को उसी की अगुवाई में अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन


इसके अलावा दुनिया भर में आतंक की कोई भी घटना उसी की देख रेख में होती थी। गौरतलब है कि अक्टूबर में विशेष अमेरिकी बलों के हमले में आईएस सरगना अबु बकर अल बगदादी के मारे जाने के बाद संगठन ने अपने सरगना के रूप में अबु इब्राहिम अल हाशिमी अल कुरैशी के नाम का प्रस्ताव दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन कुछ समीक्षकों का मानना है कि बगदादी के मारे जाने के बाद आतंकवादी संगठन कोई खतरा नहीं उठाना चाहता और उसके नए सरगना के बारे में जानकारी नहीं है। गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक बगदादी के मारे जाने के कुछ ही घंटों के भीतर सल्बी को नया सरगना चुन लिया गया था। 


साथ ही कुरैशी छद्मनाम है जिसकी पुष्टि अन्य सरगनाओं अथवा खुफिया एजेंसियों ने नहीं की हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि सल्बी का जन्म इराक के ताल अफरा शहर के तुर्कमेन परिवार में हुआ था। उसने मोसुल विश्विद्यालय से शरिया कानून में डिग्री ली है। इसके अनुसार 2004 में उसे अमेरिकी बलों ने कैंप बूका कारागार में बंद किया था वहीं उसकी मुलाकात बगदादी से हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed