{"_id":"5f2759c594ea7051984dbe01","slug":"isaias-hurricane-2020-isaias-storm-reached-near-florida-all-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"Isaias Hurricane: अब फ्लोरिडा की ओर बढ़ा तूफान ‘इसायस', बहामास में मचाई जमकर तबाही","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Isaias Hurricane: अब फ्लोरिडा की ओर बढ़ा तूफान ‘इसायस', बहामास में मचाई जमकर तबाही
Mon, 03 Aug 2020 05:56 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 03 Aug 2020 05:56 AM IST
सार
- फ्लोरिडा में समुद्र तट, पार्क और कोरोना जांच केंद्र बंद
- लोगों से 7 दिनों के लिए राशन, दवाएं रखने की अपील
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैरेबियाई देश बहामास में तबाही मचाने के बाद चक्रवाती तूफान ‘इसायस’ अब अमेरिका के फ्लोरिडा तट की ओर बढ़ गया है। इसायस ने शनिवार को बहामास में जमकर तबाही मचाई थी, जिससे हजारों पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए थे।
विज्ञापन
फ्लोरिडा की ओर तूफान के बढ़ने से उन स्थानों पर कोरोना को नियंत्रण में करने के प्रयास और जटिल हो गए हैं, जहां मामले तेजी से बढ़ रहे थे। इसायस शनिवार दोपहर को तूफान से उष्टकटिबंधीय तूफान में तब्दील हो गया, लेकिन इसके फ्लोरिडा में पहुंचने तक रातभर में फिर से तूफान का रूप लेने की आशंका है।
विज्ञापन
तूफान के रविवार सुबह तक फ्लोरिडा के दक्षिणपूर्व तट तक पहुंचने का अनुमान है। इसके सोमवार तक तूफान बने रहने की आशंका है और उसके बाद यह धीरे-धीरे कमजोर पड़ेगा। फ्लोरिडा के गवर्नर ने आगाह किया, इसायस के कमजोर होने के धोखे में मत आइए। हमें शनिवार रात से असर देखने को मिलने लगेगा। लोग एक सप्ताह के लिए पानी, दवाओं और राशन का प्रबंध कर लें। राज्य में बिजली की कटौती की संभावना है।
विज्ञापन
2019 में डोरियन ने बरपाया था कहर
फ्लोरिडा प्रशासन ने समुद्र तटों, पार्कों और कोरोना जांच केंद्रों को बंद कर दिया है। नॉर्थ कैरोलाइना में अधिकारियों ने ओक्राकोक द्वीप को खाली कराने का आदेश दिया है, जहां पिछले साल तूफान डोरियन ने भारी तबाही मचाई थी। इस बीच बहामास में अधिकारियों ने अबाको द्वीप में ऐसे लोगों के मद्देनजर शिविर खोल दिए हैं, जो डोरियन के तबाही मचाने के बाद से अस्थायी आशियानों में रह रहे थे।