फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Is Russia making fool? why Russia moving its troops from Kyiv, know what Pentagon is saying

रूस बना रहा 'मूर्ख'? : यूक्रेन जंग के बीच कीव से सेना हटाने पर पेंटागन ने कही बड़ी बात, जानिए क्या कह रहा अमेरिका

Wed, 30 Mar 2022 07:50 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 30 Mar 2022 07:50 AM IST
सार

यूक्रेन व रूस के बीच तुर्की के इस्तांबुल में वार्ता का नया दौर हुआ था। इसमें रूस ने कीव से अपनी फौज कम करने पर रजामंदी दी है, लेकिन हफ्तों से जारी जंग के बीच रूस के रवैये में नरमी को अमेरिका सुखद बदलाव नहीं मान रहा है।

विज्ञापन
Is Russia making fool? why Russia moving its troops from Kyiv, know what Pentagon is saying
यूक्रेन संकट - फोटो : Social Media

विस्तार

35 दिन से जारी जंग के बीच रूस द्वारा अचानक कीव से सेना कम करने के लिए राजी होने पर अमेरिकी रक्षा प्रतिष्ठान पेंटागन से संदेह जताया है। पेंटागन का कहना है कि रूस मूर्ख बना रहा है। वह कीव में सेना घटाने की आड़ में व्यूह रचना में बदलाव कर रहा है। 

विज्ञापन


पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने मंगलवार को रूस के एलान के बाद कहा कि रूस अब यूक्रेन के अन्य क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगा और कीव पर भी हमले पूरी तरह बंद नहीं करेगा। गत दिवस युद्धरत यूक्रेन व रूस के बीच तुर्की के इस्तांबुल में वार्ता का नया दौर हुआ था। इसमें रूस ने कीव से अपनी फौज कम करने पर रजामंदी दी है, लेकिन हफ्तों से जारी जंग के बीच रूस के रवैये में नरमी को अमेरिका सुखद बदलाव नहीं मान रहा है। पेंटागन का कहना है कि यह सेना की वास्तविक वापसी न होकर तैनाती में रणनीतिक परिवर्तन है। हमें अब यूक्रेन के अन्य इलाकों में बड़े हमलों के लिए तैयार रहना चाहिए। कीव से सेना कम करने या हटाने का मतलब यह नहीं समझना चाहिए कि कीव पर खतरा खत्म हो गया है। 
विज्ञापन


कीव पर कब्जे में विफल हो गया रूस
जॉन किर्बी ने कहा कि रूस कीव व यूक्रेन पर कब्जे की अपनी रणनीति में विफल हो गया है, लेकिन अब भी वह कीव पर हमले कर सकता है, क्योंकि जंग जारी है। इस्तांबुल शांति वार्ता के दौरान यूक्रेन के प्रतिनिधियों ने तटस्थता पर जोर दिया और कहा कि उसकी सुरक्षा की गारंटी नाटो के द्वारा नहीं, बल्कि कुछ देशों के समूह द्वारा दी जाए। वहीं, रूस ने कहा कि वह कीव व चेर्नीहीव की ओर अपनी सैन्य गतिविधियां कम करेगा। रूस के मुख्य वार्ताकार व्लादिमीर मेडिन्सकी ने कहा कि चर्चा रचनात्मक रही और रूस दोनों देशों के राष्ट्रपतियों की बैठक पर विचार कर रहा है। यह उसी वक्त होगी जब विदेश मंत्री आरंभिक समझौते के लिए बैठक करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धोखा देने व ध्यान हटाने की कोशिश : ब्लिंकन
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन का कहना है कि रूस की कीव से सैन्य वापसी की घोषणा लोगों को धोखा देने और ध्यान हटाने का प्रयास हो सकता है। पेंटागन ने यह भी कहा कि बहुत मामूली संख्या में कीव से सेना हटाई जा रही है, ताकि यह दर्शाया जा सके कि रूस तनाव घटाना चाहता है। ब्लिंकन ने कहा कि रूस क्या कहता है और क्या करता है, इसे समझना होगा। दरअसल, रूस यूक्रेन में बर्बर हमले जारी रखे हुए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed