फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iraq General Election: Shia leader Muqtada al sadr won

इराक आम चुनाव: कोर्ट के आदेश के बाद वोटों की दोबारा हुई गिनती, राष्ट्रवादी धर्मगुरू सद्र को मिली जीत

Fri, 10 Aug 2018 10:47 AM IST
बगदाद, भाषा
बगदाद, भाषा Updated Fri, 10 Aug 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
Iraq General Election: Shia leader Muqtada al sadr won
मुक्तदा सद्र

इराक में आम चुनावों के वोटों की देबारा गिनती हुई है। यहां मई में चुनाव हुए थे। वोटों की गिनती के बाद इस बात की घोषणा की गई कि राष्ट्रवादी शिया धर्मगुरू मुक्तदा सद्र के गठबंधन को जीत मिली है।

विज्ञापन


इराक के चुनाव आयोग द्वारा की गयी इस घोषणा के साथ ही देश में आम चुनावों के तीन महीने बाद सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। चुनावों में धांधली के आरोपों के बाद सुप्रीम कोर्ट ने आंशिक तौर पर वोटों की दोबारा गिनती करने के आदेश दिये थे।
विज्ञापन


हालांकि दोबारा हुई गिनती के बाद भी सद्र और वामपंथियों का गठबंधन उन्हें मिली सभी 54 सीटें बचाने में कामयाब रहा है। गठबंधन के पास अब भी इराक की 329 सदस्यीय संसद में सबसे अधिक सीटें हैं। वोटों की दोबारा गिनती में सिर्फ कॉन्क्वेस्ट गठबंधन को एक सीट का फायदा हुआ है। हालांकि वह अब भी दूसरे स्थान है लेकिन उसके पास पहले की 47 सीटों के मुकाबले अब 48 सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री की पार्टी के पास 42 सीटें हैं

चुनावों के परिणामों में प्रधानमंत्री हैदर अल-आब्दी की पार्टी को महज 42 सीटें ही मिली हैं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद निवर्तमान राष्ट्रपति के पास संसद का सत्र बुलाने के लिए 15 दिन का वक्त होगा। इस दौरान उन्हें संसद सत्र आहूत कर नये राष्ट्राध्यक्ष का चुनाव कर गठबंधन सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू करनी होगी।


सद्र पहले ही शिया अम्मार अल-हकीम की अल-हकीमा के साथ गठबंधन कर चुके हैं। अल-हकीमा के पास 19 सीटें हैं। वहीं सद्र के दूसरे गठबंधन सहयोगी और निवर्तमान उपराष्ट्रपति इयाद अलावी के पास 21 सीटें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed