फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iranian supreme leader Ayatollah Ali Khamenei appointed Esmaeil Qaani head of the Quds Force

सुलेमानी की हत्या के बाद ईरान ने इस्माइल कनी को कुद्स बल का नया कमांडर नियुक्त किया

Fri, 03 Jan 2020 05:51 PM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: देव कश्यप Updated Fri, 03 Jan 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
Iranian supreme leader Ayatollah Ali Khamenei appointed  Esmaeil Qaani head of the Quds Force
ब्रिगेडियर जनरल इस्माइल कनी - फोटो : Twitter

इराक की राजधानी बगदाद में हवाई अड्डे के पास हुए अमेरिकी हवाई हमलों में ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी की मौत हो गई। सुलेमानी की मौत के बाद शुक्रवार को ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामनेई ने सुलेमानी के डिप्टी कमांडर इस्माइल कनी को कुद्स बल का नया कमांडर नियुक्त कर दिया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


तसनीम समाचार एजेंसी ने खामनेई के एक बयान के हवाले से कहा कि कुद्स फोर्स का कार्यक्रम पहले की ही तरह चलता रहेगा।  गौरवशाली जनरल कासिम सुलेमानी की शहादत के बाद, मैं ब्रिगेडियर जनरल इस्माइल कनी का नाम इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के कुद्स बल के कमांडर के रूप में नियुक्त करता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी हवाई हमलों में ईरानी कासिम सुलेमानी समेत छह अन्य  लोग मारे गए हैं। इस हमले से अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ गया है, तेहरान ने हत्या के लिए जोरदार बदला लेने की कसम खाई है। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामनेई ने उसे शहीद बताते हुए बदला लेने की बात कही है। 

अमेरिका के लिए सिरदर्द थे सुलेमानी

इराक में सुलेमानी की काफी अहम भूमिका थी। इस्लामिक स्टेट के आतंक से बगदाद को बचाने के लिए उनके नेतृत्व में ईरान समर्थित फोर्स का गठन हुआ था। जिसका नाम पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्स था। सुलेमानी अमेरिका के बहुत पुराने दुश्मन थे। 1980 के दशक में ईरान और इराक के बीच हुई खूनी जंग में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। इस युद्ध में अमेरिका ने इराक के तानाशाह सद्दाम हुसैन का साथ दिया था। 

ईरान के समर्थन से तैयार किया था पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्स

इराक और सीरिया में इस्लामिक स्टेट जैसे आतंकी संगठन का मुकाबला करने के लिए उन्होंने कुर्द लड़ाकों और शिया शिया मिलिशिया को एकजुट किया था। इराक में ईरान के समर्थन से तैयार पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्स को कासिम ने तैयार किया था। उनका मारा जाना ईरान के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। ऐसा माना जाता है कि सुलेमानी ने हथियार बंद संगठन हिज्बुल्लाह, फलिस्तीन में सक्रिय आतंकी संगठन हमास को समर्थन दिया था। सीरिया में बशर अल-असद सरकार को कासिम का समर्थन मिला हुआ था।

अमेरिका ने लिया बदला

अमेरिका ने कासिम सुलेमानी को ऐसे समय पर मारा है जब कुछ दिनों पहले ही बगदाद स्थित उसके दूतावास पर हुए हमले में ईरान का हाथ होने की बात कही जा रही थी। इसके बाद अमेरिका के रक्षा मंत्री ने कहा था कि अब खेल बदल चुका है। उन्होंने कहा कि ईरान के समर्थन वाले सशस्त्र बल को अमेरिकी सेना करारा जवाब देगी।

ट्रंप ने दिया था ईरान के रेवोल्यूशनरी गार्ड्स कमांडर की हत्या का आदेश: पेंटागन

अमेरिका के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विदेश में अमेरिकी कर्मियों की सुरक्षा के लिए स्पष्ट रक्षात्मक कार्रवाई करते हुए ईरान के रेवोल्यूशनरी गार्ड्स कमांडर कासिम सुलेमानी को मारने का आदेश दिया था।

रेवोल्यूशनरी गार्ड ने कासिम सुलेमानी की मौत की पुष्टि की

ईरान के रेवोल्यूशनरी गार्ड ने सरकारी टेलीविजन पर एक बयान में कुद्स बल के कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत की पुष्टि की है। बयान में कहा गया है कि बगदाद में अमेरिकी बलों के हमले में उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed