फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iranian President Pezeshkian questions international institutions' silence over Israeli 'actions' in West Asia

ईरान: गाजा-लेबनान में इस्राइल की कार्रवाई पर भड़के पेजेशकियन, अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं को घेरा: क्या आरोप लगाए?

Sun, 05 Jul 2026 06:41 AM IST
निर्मल कांत एएनआई, तेहरान।
एएनआई, तेहरान। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 05 Jul 2026 06:41 AM IST
सार

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने पश्चिम एशिया में इस्राइल की कार्रवाई को लेकर कड़ा विरोध जताते हुए अमेरिका पर समर्थन देने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि इस क्षेत्र में कई अहम हस्तियों और वैज्ञानिकों को निशाना बनाया गया, जबकि वैश्विक संस्थाएं चुप्पी साधे रहीं। उन्होंने इस्लामी देशों से एकजुट होकर काम करने की अपील की। पढ़ें रिपोर्ट-

विज्ञापन
Iranian President Pezeshkian questions international institutions' silence over Israeli 'actions' in West Asia
मसूद पेजेशकियन, ईरानी राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एक्स/मसूद पेजेशकियन

विस्तार

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने शनिवार (स्थानीय समय) को पश्चिम एशिया में इस्राइल की कार्रवाइयों की निंदा की। उन्होंने अमेरिका पर इस्राइल को समर्थन देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में बुद्धिजीवियों, वैज्ञानिकों और प्रभावशाली लोगों की निशाना बनाकर हत्याएं की गई हैं। समाचार एजेंसी आईआरएनए ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। 
विज्ञापन


वैश्विक संस्थाओं पर क्या कहा?
रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति पेजेशकियन तेहरान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 'इमाम खामेनेई; द इटरनल लीडर ऑफ रेजिस्टेंस' में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के प्रभाव पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि ये संस्थाएं मानवाधिकारों की रक्षा का दावा करती हैं। लेकिन ऐसी घटनाओं को रोकने में विफल रही हैं।
विज्ञापन


'विभाजन देता है बाहरी ताकतों को तनाव बढ़ाने का मौका'
पेजेशकियन ने कहा, अगर इस्लामी देश मिलकर काम करें तो गाजा, लेबनान और फलस्तीन में संघर्ष और मानवीय संकट को रोका जा सकता है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि इस्लामी संप्रदायों और जातीय समूहों में विभाजन बाहरी ताकतों को क्षेत्र में तनाव बढ़ाने का मौका देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अयातुल्ला खामेनेई को लेकर क्या कहा?
उन्होंने कहा, दिवंगत अयातुल्ला अली खामेनेई का मार्गदर्शन दुनियाभर में आज भी प्रेरणा देता है। उनका संदेश एकता, गरिमा, स्वतंत्रता और प्रतिरोध के रूप में पहले से ज्यादा मजबूत हो गया है।

ये भी पढ़ें: खामेनेई के जनाजे में 70 देशों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी, अराघची ने जताया आभार; क्या कहा?


इस्लामी एकता पर जोर दिया
राष्ट्रपति ने घरेलू और विदेशी प्रतिभागियों का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि यह सम्मेलन इस्लामी दुनिया में एकता और सहयोग को मजबूत करेगा तथा हिंसा, आतंकवाद और प्रभुत्व (दबदबे) की नीतियों के खिलाफ मिलकर काम करने की प्रेरणा देगा।

उन्होंने अली खामेनेई की मौत का जिक्र किया और इसे दुखद लेकिन प्रेरणादायक बताया। पेजेशकियन ने कहा कि ऐसे दिव्य नेताओं के विचार उनकी मृत्यु के बाद भी जीवित रहते हैं और आने वाली पीढ़ियों को न्याय और प्रतिरोध की राह पर प्रेरित करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि ईरान न्याय, इस्लामी एकता और क्षेत्रीय शांति के लिए प्रतिबद्ध है। अगर इस्लामी देश एकजुट रहें तो कोई भी बाहरी ताकत उनकी प्रगति को रोक नहीं सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed