फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   iran wants un to made america accountable for stopping aircraft

विमान रोकने के लिए अमेरिका को जवाबदेह बनाए संयुक्त राष्ट्र : ईरान

Sun, 09 Aug 2020 04:10 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 09 Aug 2020 04:10 AM IST
विज्ञापन
iran wants un to made america accountable for stopping aircraft
संयुक्त राष्ट्र (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

ईरान ने संयुक्त राष्ट्र से पिछले महीने सीरिया के हवाई क्षेत्र में ईरानी यात्री विमान को रोके जाने की घटना के लिए अमेरिका को जवाबदेह बनाने की अपील की है। इस यात्री विमान को अमेरिका के दो लड़ाकू विमानों ने रोका था। ईरान ने अमेरिका द्वारा उसके विमानों को रोके जाने को गैरकानूनी और दुस्साहसी कदम बताया।

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत माजिद तख्त रवांची ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटेरस और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) को शुक्रवार को दिए गए पत्र में कहा कि ईरान अंतरराष्ट्रीय कानून के इस उल्लंघन के खिलाफ कड़ी आपत्ति जताता है और वह यह मामला प्रासंगिक अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं में उठाएगा।
विज्ञापन



रवांची ने कहा कि 23 जुलाई को तेहरान से बेरुत जा रही ‘महान’ विमानन कंपनी की उड़ान ए310 को सीरिया के हवाई क्षेत्र से गुजरते समय दो अमेरिकी एफ-15 लड़ाकू विमानों ने आक्रामक और गलत तरीके से रोका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजदूत ने कहा कि अमेरिकी लड़ाकू विमान के आक्रामक और खतरनाक कदमों की प्रतिक्रिया के तौर पर और असैन्य विमान व यात्रियों के जीवन की रक्षा करने के लिए विमानन कंपनी को अचानक अपनी ऊंचाई बदलनी पड़ी, जिससे विमान में सवार यात्रियों को चोटें आई थीं।

वहीं अमेरिकी नौसेना के कप्तान और सेंट्रल कमान के प्रवक्ता बिल अर्बन ने घटना के समय कहा था कि यूएस एफ-15 लड़ाकू विमान ने करीब 1000 मीटर की दूरी से विमानन कंपनी के यात्री विमान का निरीक्षण किया था।


ईरानी राजदूत ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय नागर विमानन संधि के प्रावधानों के अनुसार ईरान के नागर विमानन संगठन ने सीरियाई प्राधिकारियों से संपर्क किया और घटना की तत्काल एवं सटीक जांच करने की अपील की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed