{"_id":"5f3995922d20244f5e75521e","slug":"iran-threatens-to-attack-uae-over-its-agreement-to-normalize-ties-with-israel","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरान ने यूएई को दी हमले की धमकी, कहा- इस्राइल से शांति समझौता कर फलस्तीनियों के साथ विश्वासघात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ईरान ने यूएई को दी हमले की धमकी, कहा- इस्राइल से शांति समझौता कर फलस्तीनियों के साथ विश्वासघात
Mon, 17 Aug 2020 02:35 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 17 Aug 2020 02:35 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्राइल और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच शांति समझौते पर ईरान भड़क गया है। ईरान ने इसके लिए यूएई के खिलाफ हमला शुरू करने की धमकी दी है। ईरान ने कहा कि फलस्तीनी लोगों के साथ यूएई ने बड़ा विश्वासघात किया है।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के शक्तिशाली रिवोल्यूशनरी गार्ड ने शनिवार को चेतावनी देते हुए कहा कि यह कदम यूएई के लिए खतरनाक साबित होगा। वहीं, ईरानी राष्ट्रपति हसन रूहानी ने भी कहा कि यूएई ने इस्राइल के साथ संबंधों को सामान्य बनाने की दिशा में शांति समझौता कर बड़ी गलती की है।
विज्ञापन
हमें उम्मीद है कि उन्हें अपनी गलती का अहसास होगा और वे इस गलत राह को छोड़ देंगे। बता दें कि यूएई इस्राइल के साथ राजनयिक संबंध स्थापित करने वाला पहला खाड़ी अरब देश बन गया है और सामान्य संबंध स्थापित करने वाला केवल तीसरा अरब राष्ट्र है।
विज्ञापन
सुरक्षा परिषद में अमेरिकी प्रस्ताव खारिज
दूसरी तरफ, सुरक्षा परिषद ने ईरान पर लगे हथियार प्रतिबंधों की अवधि अनिश्चितकाल तक बढ़ाने के अमेरिकी प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। सुरक्षा परिषद में अमेरिका को इस मुद्दे पर सिर्फ डोमिनिक गणराज्य का ही समर्थन मिला।
चीन और रूस ने जहां इस प्रस्ताव का विरोध किया वहीं जर्मनी, फ्रांस और ब्रिटेन के अलावा आठ अन्य सदस्य वोटिंग के दौरान अनुपस्थित रहे। प्रस्ताव को पारित कराने के लिए नौ देशों के समर्थन की आवश्यकता थी।