{"_id":"602985758ebc3ee92f19f22d","slug":"iran-tested-short-range-modern-missile","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरान ने कम दूरी की अत्याधुनिक मिसाइल का परीक्षण किया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ईरान ने कम दूरी की अत्याधुनिक मिसाइल का परीक्षण किया
Mon, 15 Feb 2021 01:59 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 15 Feb 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
ईरान की सेना ने रविवार को एक कम दूरी की अत्याधुनिक मिसाइल का परीक्षण किया। सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। आईआरएनए न्यूज एजेंसी की खबर के अनुसार जनरल कुमार्स हैदरी ने कहा कि मिसाइल 300 किलोमीटर तक मार कर सकती है।
विज्ञापन
जनरल हैदरी ने कहा कि यह ‘स्मार्ट’ मिसाइल है जो किसी भी मौसम में मार करने में सक्षम है। परीक्षण स्थल के बारे में जानकारी नहीं दी गई। सेना के उप प्रमुख एडमिरल हबीबुल्ला सैय्यारी ने बताया कि ईरान और रूस हिंद महासागर में एक संयुक्त नौसैनिक ड्रिल करेंगे, ड्रिल में सुरक्षा को मजबूत रखने का लक्ष्य रखा है। इससे पहले ईरान चीन के साथ 2019 में नौसिक ड्रिल कर चुका है।
विज्ञापन
अमरिका ने ईरान पर कई तरह के प्रतिबंध लगा रखे हैं, इसी के चलते ईरान का झुकाव चीन और रूस की तरफ हुआ है और वह दोनों देशों से सैन्य सहयोग की मांग कर रहा है। वहीं रूसी और चीनी नौसेना के सदस्यों ईरान की की यात्राएं बढ़ी हैं।
विज्ञापन