{"_id":"5d0582fb8ebc3e57f5399a8d","slug":"iran-stays-america-is-constantly-raising-the-tension-in-the-gulf-region","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तनाव के बावजूद ईरान अपने रुख पर कायम, अमेरिका ने चेताया ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
तनाव के बावजूद ईरान अपने रुख पर कायम, अमेरिका ने चेताया
Sun, 16 Jun 2019 05:14 AM IST
Avdhesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sun, 16 Jun 2019 05:14 AM IST
विज्ञापन
hasan ruhani
ईरान के राष्ट्रपति हसन रुहानी ने कहा है कि ईरान एटमी करार के अनुपालन को तब तक जारी रखेगा जब तक इसमें शामिल अन्य देश कोई सकारात्मक संकेत नहीं देते हैं। रुहानी ने शनिवार को कहा कि खाड़ी क्षेत्र में अमेरिका लगातार तनाव को बढ़ा रहा है। 2018 में अमेरिका के परमाणु करार से खुद बाहर होने के बाद से ईरान ने वैश्विक महा शक्तियों के साथ 2015 में हुए एटमी करार की कुछ प्रतिबद्धताओं का पालन बंद कर दिया था।
तजाकिस्तान में हुए एक सम्मेलन में रुहानी ने रूस, चीन और एशियाई नेताओं के समक्ष कहा कि यह जाहिर है कि ईरान इस समझौते पर एकतरफा नहीं टिक सकता है। रुहानी ने रूस, ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी से सकारात्मक संकेत देने की मांग की। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि मॉस्को करार का पालन करेगा और उन्होंने दूसरे सदस्यों से भी ऐसा करने को कहा।

Trending Videos
इराक को ईरान से खरीद 90 दिन की राहत
अमेरिका ने इराक को पड़ोसी ईरान से ईंधन खरीदने पर 90 दिन की राहत दी है। अमेरिका ने ईरान से तेल खरीदने पर प्रतिबंध की घोषणा की थी लेकिन तेल टैंकरों पर हमले के बाद बढ़े तनाव के बीच अमेरिका ने इराक को यह राहत दी है। ट्रंप ने इन हमलों के पीछे तेहरान को दोषी बताया है। इराक के लिये अधिकतर तेल की आपूर्ति ईरान से होती है, बिना जिसके कई शहर अंधेरे में डूब सकते हैं।
आत्मरक्षा के लिये है हमारा परमाणु कार्यक्रम
तेहरान ने कहा कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम आत्मरक्षा के लिये है और पूरी तरह शांति के पक्ष में भी। रुहानी ने कहा कि इसे फिलहाल रोका नहीं जायेगा। ईरान के परमाणु कार्य को रोकने की मंशा रखने वाले फ्रंास ने कहा कि वह समझौते को बचाना चाहते थे, लेकिन उनकी कई कंपनियों ने तेहरान के साथ सौदे रद्द कर दिये हैं।