{"_id":"6a0980b4d4413421040f75ba","slug":"iran-speaker-ghalibaf-declares-new-world-order-led-by-global-south-amid-shifting-geopolitics-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरानी संसद अध्यक्ष गालिबाफ का दावा: ढल रहा पश्चिमी वर्चस्व, ग्लोबल साउथ की अगुवाई में बन रही नई विश्व व्यवस्था","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ईरानी संसद अध्यक्ष गालिबाफ का दावा: ढल रहा पश्चिमी वर्चस्व, ग्लोबल साउथ की अगुवाई में बन रही नई विश्व व्यवस्था
Sun, 17 May 2026 02:19 PM IST
शिवम गर्ग
एएनआई, तेहरान
एएनआई, तेहरान
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sun, 17 May 2026 02:19 PM IST
सार
ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने दावा किया है कि दुनिया नई विश्व व्यवस्था की ओर बढ़ रही है, जिसमें ग्लोबल साउथ का नेतृत्व बढ़ेगा और पश्चिमी प्रभुत्व कमजोर हो रहा है।
विज्ञापन
मोहम्मद बाघेर गालिबाफ, ईरानी संसद के अध्यक्ष
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने रविवार को वैश्विक राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था अब एक नई विश्व व्यवस्था के मुहाने पर खड़ी है, जहां पश्चिमी देशों का पारंपरिक दबदबा तेजी से कमजोर हो रहा है और ग्लोबल साउथ का प्रभाव बढ़ रहा है। गालिबाफ ने दावा किया कि यह बदलाव एक बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था की ओर संकेत करता है, जिसमें शक्ति का केंद्र अब कुछ पश्चिमी देशों तक सीमित नहीं रहेगा।
विज्ञापन
'इतिहास का बड़ा बदलाव तेज हो रहा है'
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए गालिबाफ ने कहा कि वैश्विक स्तर पर एक ऐतिहासिक परिवर्तन तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के एक बयान का हवाला देते हुए कहा कि दुनिया एक ऐसे दौर में प्रवेश कर रही है जो पिछले सौ वर्षों में सबसे बड़ा बदलाव साबित हो सकता है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान का 70 दिनों का प्रतिरोध इस वैश्विक बदलाव को तेज करने वाला कारक बना है।
विज्ञापन
अमेरिका और पश्चिमी प्रभुत्व पर निशाना
ईरानी स्पीकर के बयान में अप्रत्यक्ष रूप से अमेरिका और पश्चिमी देशों की भूमिका पर सवाल उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि वैश्विक दक्षिण के देश अब वैकल्पिक व्यवस्था की ओर देख रहे हैं, जहां आर्थिक और राजनीतिक स्वतंत्रता को प्राथमिकता दी जा रही है। ईरानी राज्य मीडिया प्रेस टीवी के अनुसार, गालिबाफ ने यह भी कहा कि पुरानी एकध्रुवीय व्यवस्था अब अपनी पकड़ खो रही है और दुनिया नए शक्ति संतुलन की ओर बढ़ रही है।
विज्ञापन
चीन-अमेरिका वार्ता के बीच आया बयान
गालिबाफ का यह बयान ऐसे समय में आया है जब वैश्विक मंच पर अमेरिका और चीन के बीच व्यापार, टैरिफ और ताइवान जैसे मुद्दों पर तनाव बना हुआ है। हाल ही में दोनों देशों के शीर्ष नेताओं की बैठक में भी वैश्विक व्यवस्था के बदलाव पर चर्चा हुई थी। वर्तमान समय में पश्चिम एशिया, यूरोप और एशिया में राजनीतिक और आर्थिक अस्थिरता के बीच दुनिया एक नए शक्ति संतुलन की ओर बढ़ रही है।