फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran's Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei transferred to a secure location Lebanon's Hezbollah

Iran: सुरक्षित स्थान पर जाने के बाद इस्राइल पर बरसे ईरानी नेता खामनेई, कहा- सभी ताकतें हिजबुल्ला के साथ खड़ीं

Sat, 28 Sep 2024 04:26 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 28 Sep 2024 04:26 PM IST
सार

Ayatollah Ali Khamenei: रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से बताया कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई को कड़े सुरक्षा प्रबंधों के साथ देश के अंदर एक सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Iran's Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei transferred to a secure location Lebanon's Hezbollah
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई - फोटो : एएनआई

विस्तार

इस्राइल लगातार लेबनान के शहरों पर मिसाइल हमले कर रही है। शुक्रवार को इस्राइली डिफेंस फोर्स ने दक्षिणी बेरूत के एक इलाके में जबरदस्त हवाई हमला किया। इस्राइल ने इस हमले में हिजबुल्ला चीफ नसरल्ला के मारे जाने का दावा किया है। इन हमलों का असर अब ईरान में भी देखने को मिल रहा है। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामनेई को कड़े सुरक्षा प्रबंधों के साथ देश के अंदर एक सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन


 सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को दक्षिणी बेरूत में हुए हवाई हमले में हिजबुल्ला प्रमुख हसन नसरल्ला मार जाने के बाद से ईरान आगे की रणनीति तय करने के लिए लेबनान के हिजबुल्ला और कई क्षेत्रीय गोरिल्ला समूहों के साथ लगातार संपर्क में था। यही नहीं इसके पहले शुक्रवार देर रात को खामनेई ने तेहरान में सुरक्षा परिषद के साथ बैठक भी की थी।
विज्ञापन


एक्स पर जारी किया संदेश
सुरक्षित स्थान पर जाने के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता खामनेई के आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक के बाद एक कई ट्वीट किए गए हैं। बयान में कहा गया है कि, लेबनान में निहत्थे नागरिकों की हत्या ने एक बार फिर जायोनीवादियों की बर्बर प्रकृति को सबके सामने उजागर कर दिया है। दूसरी ओर इन कार्रवाईयों ने यह भी साबित कर दिया है कि कब्जा करने वाली सरकार के नेताओं की नीतियां कितनी अदूरदर्शी और पागलपन भरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खामनेई ने आगे लिखा कि, आतंकवादी गिरोह (इस्राइली सरकार) ने गाजा में अपने 1 साल के आपराधिक युद्ध से कुछ नहीं सीखा है। उसे यह समझ नहीं आया है कि, महिलाओं, बच्चों और नागरिकों का नरसंहार प्रतिरोध के मजबूत ढांचे को नुकसान नहीं पहुंचा सकता है या उसे घुटने टेकने पर मजबूर नहीं कर सकता है। अब वो लेबनान में भी उसी बेतुकी नीति का परीक्षण कर रहे हैं।

ईरानी नेता ने आगे लिखा कि,  क्षेत्र में सभी प्रतिरोधी शक्तियां हिज्बुल्ला के साथ खड़ी हैं और उसका समर्थन करती हैं। इस क्षेत्र का भाग्य प्रतिरोध की शक्तियों द्वारा तय किया जाएगा। जिसमें गर्वित हिज्बुल्ला सबसे आगे होगा। लेबनान के लोग उन दिनों को नहीं भूले हैं जब सत्ता हथियाने वाली सेना बेरूत तक पहुंच गई थी। यह हिज्बुल्ला ही था। जिसने उनको आगे बढ़ने से रोक दिया था और लेबनान को सम्मान और गौरव वापस दिलाया था। आज, ईश्वर की शक्ति से लेबनान फिर से दुश्मन को उसके किए पर पछतावा करने के लिए मजबूर करेगा।


हिज्बुल्ला प्रमुख नसरल्ला की मौत
इससे पहले शुक्रवार को इस्राइली सेना ने बेरूत में हिजबुल्ला के मुख्यालय पर हमला किया था। हमले के बाद इस्राइली खेमे ने हिजबुल्ला के मुख्य कमांडर हसन नसरल्ला की मौत होने का दावा किया। यह हमला प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के संयुक्त राष्ट्र को संबोधित करने के कुछ ही समय बाद किया गया। इस हमले में हिजबुल्ला प्रमुख नसरल्ला के मारे जाने की खबर है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक हमले में छह लोगों की मौत हुई है। इस्राइली हमले में 91 लोग घायल भी हुए हैं।

सेना ने स्थानीय निवासियों को सुरक्षित जगहों पर जाने को कहा
इस्राइली सेना ने बेरूत क्षेत्र में हवाई हमले करने को लेकर कहा कि सेना स्थानीय निवासियों को वहां से हटने की चेतावनी दे चुकी है। सेना ने बेरूत की उन तीन इमारतों को खाली करने को कहा, जहां हिजबुल्ला अपने हथियार छिपाने का काम करता है। इस्राइली सेना का दावा है कि उसने हिजबुल्ला के मुख्यालय पर हमला किया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed