{"_id":"5d3a91328ebc3e6cfb087bd3","slug":"iran-releases-9-out-of-12-indians-captured-from-ship-mt-riah","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरान ने रिहा किए जब्त पोत पर सवार नौ भारतीय, 21 अब भी हिरासत में","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ईरान ने रिहा किए जब्त पोत पर सवार नौ भारतीय, 21 अब भी हिरासत में
Fri, 26 Jul 2019 11:05 AM IST
Priyesh Mishra
वर्ल्ड डेस्क, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, तेहरान
Published by: Priyesh Mishra
Updated Fri, 26 Jul 2019 11:05 AM IST
विज्ञापन
iran
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईरान ने जुलाई के शुरू में पकड़े गए पोत एमटी रिआह पर सवार 12 भारतीयों में से नौ को रिहा कर दिया है। इनके रिहा होने के बाद भी 21 भारतीय अब भी ईरान की हिरासत में हैं।
बचे हुए 21 लोगों में एमटी रिआह के तीन और ब्रिटेन के तेल टैंकर स्टेना इम्पेरो पर सवार 18 भारतीय शामिल हैं। ईरान ने पिछले हफ्ते होरमुज जलडमरूमध्य से स्टेना इम्पेरो को जब्त कर लिया था।
इसके अलावा ग्रेस 1 नाम के टैंकर के चालक दल के 24 भारतीय सदस्य जिब्राल्टर पुलिस की हिरासत में हैं। जिब्राल्टर ने यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के आरोप में ईरान के ग्रेस1 को जब्त कर लिया था। जिसके बाद भारतीय अधिकारियों ने इन 24 भारतीयों से बुधवार को मुलाकात की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग और विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने बताया कि अधिकारियों ने भारतीयों से मुलाकात की और उन्हें आश्वस्त किया कि भारत सरकार उनकी रिहाई के लिए कदम उठाएगी।