फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran rejects British appeal to release oil tanker

ईरान ने तेल टैंकर छोड़ने की ब्रिटेन की अपील खारिज की, पकड़ने का वीडियो किया जारी

Mon, 22 Jul 2019 06:12 AM IST
Avdhesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Avdhesh Kumar Updated Mon, 22 Jul 2019 06:12 AM IST
विज्ञापन
Iran rejects British appeal to release oil tanker
प्रतीकात्मक तस्वीर
ब्रिटिश तेल टैंकर के पकड़े जाने के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ता जा रहा है। ईरान ने तेल टैंकर को छोड़ने की ब्रिटेन की अपील को नजरंदाज कर दिया है। रविवार को ईरान की सेना ने तेल टैंकर ‘स्टेना इमपेरो’ को पकड़े जाने का एक वीडियो जारी किया। इसमें देखा जा सकता है कि किस तरह ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने शुक्रवार को होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकर को चारों तरफ से घेरकर उस पर कब्जा किया था। इसके बाद ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय देशों ने ईरान से टैंकर को छोड़ने के लिए कहा था।
विज्ञापन


ईरान का आरोप है कि स्टेना इमपेरो ने अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन किया था, जिसके बाद उसे कब्जे में लिया गया। हालांकि, ब्रिटेन ने ईरान के इस दावे का खंडन किया है। ब्रिटिश विदेश मंत्री जेरेमी हंट ने कहा कि टैंकर को ओमान के जलमार्ग से जब्त किया गया। रविवार को जारी इस वीडियो में ईरानी सैनिकों को ब्लैक मास्क में हेलीकॉप्टर से टैंकर पर उतरते और उस पर कब्जा करते देखा जा सकता है। 
विज्ञापन


टैंकर को चार नौकाओं ने घेर रखा था। इस टैंकर पर कुल 23 क्रू मेंबर सवार थे। इनमें 18 भारतीयों के अलावा रूस, लातविया और फिलीपींस के नागरिक भी शामिल हैं। इस महीने की शुरुआत में ब्रिटिश रॉयल मरीन ने यूरोपीय कानून तोड़ने के आरोप में ईरान के एक टैंकर ‘ग्रेस’ को जिब्राल्टर से जब्त कर लिया था। इसके बाद ईरान ने भी ब्रिटेन को उसका तेल टैंकर जब्त करने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षित हैं क्रू मेंबर : तेहरान

ईरान ने कहा कि ‘स्टेना इमपेरो’ मामले की तेजी से जांच उसके क्रू मेंबर के सहयोग पर निर्भर करता है। होर्मोज्गन प्रांत बंदरगाह के महानिदेशक और मैरीटाइम अथॉरिटी अल्लाह-मोराद अफीफुर ने कहा, ‘ब्रिटिश तेल टैंकर के क्रू मेंबर स्वस्थ और सुरक्षित हैं। टैंकर एक सुरक्षित जगह पर हैं, जिसमें सभी क्रू मेंबर मौजूद हैं। उनकी सभी जरूरतें पूरी की जाएंगी, लेकिन टैंकर मामले की जांच की जाएगी और क्रू मेंबर इसमें सहयोग करेंगे तो यह जल्दी पूरी हो जाएगी।’
 
ईरानी राजदूत ने दी चेतावनी 

इस बीच, ब्रिटेन में ईरान के राजदूत हामिद बेइदीनेजाद ने खाड़ी में जारी तनाव को लेकर ब्रिटेन को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन को तनाव बढ़ाने की कोशिश कर रहे घरेलू राजनीतिक ताकतों को नियंत्रित करना चाहिए। इस तरह का कृत्य खाड़ी में तनाव को और बढ़ाएगा जो खतरनाक और बेवकूफी भरा कदम साबित हो सकता है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed