फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran protest students clashed with security forces at universities

Iran protest: छात्रों और सुरक्षा बलों के बीच हिंसक झड़प, महसा की मौत के बाद देशभर में जारी है प्रदर्शन

Mon, 31 Oct 2022 12:29 PM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 31 Oct 2022 12:29 PM IST
सार

अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड के प्रमुख होसैन सलामी ने युवा ईरानियों को चेतावनी दी थी कि देश की नैतिकता पुलिस की हिरासत में महसा अमिनी की मौत के बाद पहली बार विरोध प्रदर्शन का शनिवार आखिरी दिन होगा।

विज्ञापन
Iran protest students clashed with security forces at universities
Iran Hijab Protest( फाइल फोटो) - फोटो : Agency

विस्तार

ईरान में रविवार को विश्वविद्यालय में छात्रों और सुरक्षा बलों के बीच हिंसक झड़प हुई। पुलिस हिरासत में महसा अमिनी की मौत के बाद छात्र सड़कों पर उतर आए है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड ने छात्रों को शनिवार तक विरोध प्रदर्शन करने का समय तय किया था। उसके बावजूद भी देशव्यापी विरोध प्रदर्शन हुए।
विज्ञापन


अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड के प्रमुख होसैन सलामी ने युवा ईरानियों को चेतावनी दी थी कि देश की नैतिकता पुलिस की हिरासत में महसा अमिनी की मौत के मामले में विरोध प्रदर्शन का शनिवार को आखिरी दिन होगा। ईरानी युवाओं से विशेष रूप से विरोध प्रदर्शन से दूर रहने का आह्वान किया गया। सुधार समर्थक कार्यकर्ता आउटलेट ईरान वायर के माध्यम से सीएनएन द्वारा प्राप्त एक वीडियो में, दो वर्दीधारी अधिकारियों को एक प्रदर्शनकारी को गिरफ्तार करने के प्रयास करते हुए देखे गए। वीडियो उत्तर पश्चिमी ईरान के सानंदाज टेक्निकल कॉलेज का बताया जा रहा है। राजधानी तेहरान में कार्यकर्ता समूहों ने दावा किया कि आज़ाद विश्वविद्यालय में प्रदर्शनकारियों, बासिज मिलिशिया के सदस्यों और सादे कपड़ों में पुलिस अधिकारियों के बीच झड़प हुईं। 
विज्ञापन


महसा अमिनी की मौत के बाद विरोध प्रर्दशन जारी
22 वर्षीय महसा अमिनी की मौत 16 सितंबर को पुलिस हिरासत में हो गई थी। जिसके बाद देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है। महसा अमिनी नाम की महिला ने ईरान में हिजाब के नियमों के खिलाफ अपना विरोध जताया था। उसे कुछ महीने पहले महसा को हिजाब हटाने को लेकर ईरान की मोरल पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस हिरासत में उसे प्रताड़ित किया। जिससे उसकी तबियत इतनी बिगड़ गई कि वह कोमा में चली गई। इसी को लेकर ईरान में लोगों में गुस्सा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी संख्या में सड़कों पर आए लोग 
एक्टिविस्ट ग्रुप द्धारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में प्रदर्शनकारियों की एक बड़ी भीड़ को देखा जा सकता है, जिनके पास लाठियां हैं। भीड़ पर आंसू गैस के गोले फेंके गए लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि इसे किसने फेंके हैं। तेहरान विश्वविद्यालय के छात्रों को मार्च करते और नारे लगाते देखा गया। समाचार एजेंसी आईआरएनए ने तेहरान विश्वविद्यालय में छात्रों और प्रोफेसरों की एक बड़ी सभा विरोध में होने की जानकारी दी। सानंदाज में, कुर्दिश अधिकार समूह हेंगा द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में गोलियों की आवाज सुनी जा सकती है, जिसे कुर्दिस्तान विश्वविद्यालय के पास बनाया गया। एक्टिविस्ट ग्रुप 1500 तस्वीर ने रविवार को प्रांत में एक अन्य शैक्षणिक सुविधा सानंदाज टेक्निकल कॉलेज फॉर गर्ल्स के बाहर सुरक्षा बलों को दिखाते हुए एक वीडियो भी पोस्ट किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed