{"_id":"5d6e21af8ebc3e93c6336f23","slug":"iran-president-hassan-rouhani-denies-any-bilateral-talks-with-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरानी राष्ट्रपति हसन रुहानी ने अमेरिका के साथ किसी भी द्विपक्षीय वार्ता से किया इनकार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ईरानी राष्ट्रपति हसन रुहानी ने अमेरिका के साथ किसी भी द्विपक्षीय वार्ता से किया इनकार
Tue, 03 Sep 2019 02:20 PM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 03 Sep 2019 02:20 PM IST
विज्ञापन
hasan ruhani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने अमेरिका के साथ किसी भी तरह की द्विपक्षीय वार्ता आयोजित करने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि ईरान सिद्धांत इस तरह की वार्ता का विरोध करता है।
विज्ञापन
संसद में अपने संबोधन में रूहानी ने कहा कि अगर मौजूदा वार्ता में बृहस्पतिवार तक कोई परिणाम नहीं आता है तो ईरान 2015 के ऐतिहासिक परमाणु समझौते की प्रतिबद्धताओं में और कमी लाने के लिए आने वाले दिनों में तैयार है।
विज्ञापन
इससे पहले ईरान ने चेतावनी दी थी कि अगर यूरोपीय देश उससे इस सप्ताह खत्म हो रही समयसीमा के भीतर नई शर्तों पर बात नहीं करते तो वह 2015 के परमाणु सौदे से हटकर एक कड़ा कदम उठाएगा।
विज्ञापन
इससे पहले हसन रूहानी ने फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों से फोन पर बातचीत करके उन्हें आगाह किया कि यदि यूरोप परमाणु समझौते पर अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं करेगा तो ईरान भी अपनी प्रतिबद्धताओं को कम करने को लेकर कदम उठाना शुरू करेगा।
गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 'ज्वॉइंट कॉम्प्रिहेनसिव प्लान ऑफ एक्शन प्लान' से खुद को अलग करने के बाद खाड़ी में तनाव बढ़ गया है। उक्त समझौता ईरान और दुनिया की बड़ी ताकतों के बीच हुआ था।