{"_id":"5d317bd88ebc3e6ce47b1abd","slug":"iran-mistakenly-downs-its-own-drone-says-iran-deputy-foreign-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरानी उप विदेश मंत्री का संकेत, अमेरिका ने \"गलती से\" अपना ही ड्रोन मार गिराया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ईरानी उप विदेश मंत्री का संकेत, अमेरिका ने "गलती से" अपना ही ड्रोन मार गिराया
Fri, 19 Jul 2019 01:44 PM IST
शिल्पा ठाकुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Fri, 19 Jul 2019 01:44 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
ईरान के उप विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने ईरानी ड्रोन को मार गिराए जाने की बात को खारिज कर दिया है। उन्होंने शुक्रवार को ऐसा कहते हुए संकेत दिया कि अमेरिका ने संभवत: "गलती से" अपना ही ड्रोन मार गिराया है।
विज्ञापन
अराघची ने ट्वीट किया, "होरमुज जलडमरूमध्य या कहीं भी हमारा कोई ड्रोन नहीं मार गिराया गया है। मुझे फिक्र है कि यूएसएस बॉक्सर ने कहीं गलती से अपना ही ड्रोन तो नहीं मार गिराया।" इससे पहले अमेरिका ने दावा किया था कि उसने ईरान के मानवरहित विमान (ड्रोन) को मार गिराया है।
विज्ञापन
ट्रंप ने गुरुवार को घोषणा की थी कि युद्धपोत यूएसएस बॉक्सर ने ईरानी विमान के खिलाफ "रक्षात्मक कार्रवाई" की क्योंकि वह उसके एवं चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा पर खतरा बन गया था। ट्रंप ने कहा कि जब ड्रोन बॉक्सर से महज एक हजार यार्ड की दूरी पर पहुंच गया तब उसे तत्काल मार गिरा गया।
विज्ञापन
तेहरान के शीर्ष राजनयिक मोहम्मद जावेद जरीफ ने गुरुवार को न्यूयार्क संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पहुंचने के बाद संवाददाताओं से कहा कि उनके पास, "आज किसी भी ड्रोन को मार गिराए जाने के बारे में सूचना नहीं है।"