फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran hangs man convicted of killing clerics

ईरान : मौलवियों की हत्या के दोषी शख्स को फांसी, उज्बेकी नागरिक ने पाकिस्तान के रास्ते किया था प्रवेश

Tue, 21 Jun 2022 03:07 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, तेहरान।
एजेंसी, तेहरान। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 21 Jun 2022 03:07 AM IST
सार

दोषी की पहचान अब्दुल लतीफ मोरादी के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि मोरादी ने तीन मौलवियों को चाकू मारा था, जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Iran hangs man convicted of killing clerics
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ईरान में एक प्रतिष्ठित शिया धर्मस्थल पर चाकू से हमला कर दो मौलवियों की हत्या के दोषी शख्स को सोमवार सुबह फांसी की सजा दे दी गई। देश के सरकारी टीवी के मुताबिक, ईरानी सर्वोच्च अदालत द्वारा हमले की जगह उत्तर-पूर्वी शहर मशहद में एक ‘रिवोल्यूशनरी अदालत’ द्वारा पहले सुनाए गए फैसले को बरकरार रखे जाने के बाद फांसी की सजा पर अमल किया गया।

विज्ञापन


दोषी की पहचान अब्दुल लतीफ मोरादी के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि मोरादी ने तीन मौलवियों को चाकू मारा था, जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शहर की इमाम रजा दरगाह (शिया मुसलमानों के प्रमुख तीर्थ स्थल) पर हिंसा का यह एक दुर्लभ मामला था।
विज्ञापन


पाकिस्तान के रास्ते किया था प्रवेश
ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी ‘तसनीम’ ने कहा कि मोरादी एक उज्बेक नागरिक था, जिसने एक साल पहले पाकिस्तान के रास्ते अवैध रूप से ईरान में प्रवेश किया था। देश के तत्कालीन गृहमंत्री अहमद वाहिदी ने इसे ‘आतंकी हमले’ के रूप में वर्णित किया था और संकल्प जताया था कि ईरान अपराधियों और सभी ‘चरमपंथियों’ को नहीं बख्शेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed