{"_id":"5c3e1f58bdec227368420ea3","slug":"iran-fails-to-set-up-satellite-in-space","type":"story","status":"publish","title_hn":"पृथ्वी की कक्षा में स्थापित नहीं हो पाया ईरानी सैटेलाइट, प्रक्षेपण विफल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पृथ्वी की कक्षा में स्थापित नहीं हो पाया ईरानी सैटेलाइट, प्रक्षेपण विफल
Wed, 16 Jan 2019 02:50 AM IST
संदीप भट्ट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदीप भट्ट
Updated Wed, 16 Jan 2019 02:50 AM IST
विज्ञापन
ईरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्लामी गणतंत्र ईरान का स्वदेशी सेटेलाइट ‘पयाम’ पृथ्वी की कक्षा में स्थापित नहीं हो पाया है। ईरान के संपर्क व सूचना मंत्री मोहम्मद जवाद आजरी जेहरुमी ने ट्वीट करके बताया है कि पयाम सेटेलाइट को कक्षा में स्थापित करने का कार्यक्रम पूरा नहीं हो पाया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ‘पयाम’ के प्रक्षेपण का पहला और दूसरा चरण सफलता से पूरा हुआ लेकिन तीसरे चरण में सैटेलाइट पर्याप्त गति प्राप्त नहीं कर पाया जिसकी वजह से वह कक्षा में स्थापित नहीं हो पाया।
विज्ञापन
पयाम सैटेलाइट को जलवायु, जंगलों, पानी के भंडारों का पता लगाने, धूल के तूफानों के बारे में जानकारी जुटाने जैसे कई प्रकार के मिशन सौंपे गए थे। ईरान के दूरसंचार मंत्री ने कहा है कि ईरान, सेटेलाइट बनाने और उसके प्रक्षेपण के कार्यक्रम को पूरी शक्ति के साथ जारी रखेगा।
विज्ञापन