{"_id":"642d39bdedc0d508530cce48","slug":"iran-appoints-1st-envoy-to-uae-since-2016-thaw-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरान ने UAE में तैनात किया राजदूत: 2016 के बाद पहली बार, तेहरान में दूतावास पर हमले के बाद खराब हुए थे रिश्ते","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ईरान ने UAE में तैनात किया राजदूत: 2016 के बाद पहली बार, तेहरान में दूतावास पर हमले के बाद खराब हुए थे रिश्ते
Wed, 05 Apr 2023 02:35 PM IST
हिमांशु मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Wed, 05 Apr 2023 02:35 PM IST
सार
ईरान के नवनियुक्त राजदूत रेजा अमेरी ने विदेश मंत्रालय में ईरानी प्रवासी कार्यालय के महानिदेशक के रूप में कार्य किया था। पिछले साल अगस्त में, यूएई ने ईरान के साथ अपने संबंधों को बेहतर करने और तेहरान में अपने राजदूत की वापसी की घोषणा की थी।
विज्ञापन
UAE and Iran
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच एक बार फिर से रिश्ते बेहतर करने की कोशिशें शुरू हो गईं हैं। यही कारण है कि ईरान ने 2016 के बाद पहली बार संयुक्त अरब अमीरात में राजदूत नियुक्त किया है। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने मंगलवार को 2016 के बाद संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अपना पहला राजदूत नियुक्त किया।
ईरान के नवनियुक्त राजदूत रेजा अमेरी ने विदेश मंत्रालय में ईरानी प्रवासी कार्यालय के महानिदेशक के रूप में कार्य किया था। पिछले साल अगस्त में, यूएई ने ईरान के साथ अपने संबंधों को बेहतर करने और तेहरान में अपने राजदूत की वापसी की घोषणा की थी।
2016 में तेहरान में UAE दूतावास पर हुआ था हमला
डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी 2016 में ईरानी प्रदर्शनकारियों ने रियाद में एक प्रमुख शिया धर्मगुरु को फांसी दिए जाने के बाद तेहरान में सऊदी दूतावास पर हमला किया था। इसके बाद सऊदी अरब ने ईरान के साथ संबंध तोड़ लिया था। ईरान और सऊदी अरब के बीच दुश्मनी ने पहले खाड़ी में स्थिरता और सुरक्षा को खतरा पैदा कर दिया था। इसने यमन से लेकर सीरिया तक मध्य पूर्व में संघर्ष को बढ़ावा दिया था।
विज्ञापन
हालांकि, पिछले महीने एक महत्वपूर्ण सफलता में, रियाद ने घोषणा की कि वह चीनी ब्रोकर्ड डील में तेहरान के साथ संबंधों को फिर से स्थापित करेगा। रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब और ईरान के शीर्ष दूत गुरुवार को बीजिंग में मुलाकात भी करेंगे।