फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Interpol rejects pakistan request to act against former diplomat husain haqqani

इंटरपोल ने पूर्व राजदूत हक्कानी पर पाकिस्तान के कार्रवाई का अनुरोध ठुकराया

Wed, 02 Jan 2019 03:18 PM IST
Shani Mishra भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन Published by: Shani Mishra Updated Wed, 02 Jan 2019 03:18 PM IST
विज्ञापन
Interpol rejects pakistan request to act against former diplomat husain haqqani
Interpol

इंटरपोल ने अमेरिका में पाकिस्तान के पूर्व राजदूत हुसैन हक्कानी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने से एक बार फिर इनकार कर दिया है। हक्कानी देशद्रोह तथा धन की हेरा-फेरी के मामलों में वांछित हैं। 

विज्ञापन


उच्चतम न्यायालय ने हक्कानी को पिछले साल पेश करने के लिए संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) को वारंट जारी किए थे लेकिन इंटरपोल ने पिछले साल अप्रैल में गिरफ्तारी वारंट जारी करने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद पाकिस्तानी अधिकारियों ने एक बार फिर इंटरपोल से संपर्क साधा लेकिन इंटरपोल ने पूर्व पकिस्तानी राजदूत के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने से पुन: इनकार कर दिया। 
विज्ञापन


हक्कानी पाकिस्तानी सेना के कट्टर आलोचक हैं।

इंटरपोल के मुताबिक, उसने पाकिस्तान के वारंट के जवाब में कहा है कि हक्कानी के खिलाफ आपराधिक आरोप राजदूत पद से इस्तीफा देने के सात वर्ष बाद लगाए गए हैं जो राजनीति से प्रेरित प्रतीत होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान की सरकार इंटरपोल द्वारा दूसरी बार इनकार करने के बाद हक्कानी के प्रत्यर्पण के लिए विदेश मंत्रालय से अमेरिकी सरकार के साथ संपर्क करने के लिए कहने पर विचार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed