फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   IndiGos Singapore-Bengaluru Flight return To Base Airline Staff Forgets Offload Luggage

Indigo: यात्रियों का सामान उतारना भूले कर्मचारी, तो वापस सिंगापुर पहुंची बंगलूरू आ रही इंडिगो की फ्लाइट

Wed, 18 Oct 2023 08:39 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 18 Oct 2023 08:39 PM IST
सार

Indigo: सिंगापुर से बंगलुरू के लिए उड़ान भर चुकी इंडिगो की एक फ्लाइट यू-टर्न लेकर वापस उसी एयरपोर्ट पर उतरना पड़ा, जहां से उसने उड़ान भरी थी। दरअसल, एयरलाइन के कर्मचारी यात्रियों का सामान निकालना भूल गए थे।

विज्ञापन
IndiGos Singapore-Bengaluru Flight return To Base Airline Staff Forgets Offload Luggage
इंडिगो - फोटो : डेमो

विस्तार

सिंगापुर से बंगलुरू के लिए उड़ान भर चुकी इंडिगो की एक फ्लाइट यू-टर्न लेकर वापस उसी एयरपोर्ट पर उतरना पड़ा, जहां से उसने उड़ान भरी थी। दरअसल, एयरलाइन के कर्मचारी उन यात्रियों का सामान निकालना भूल गए थे, जिन्होंने इसी विमान से बंगलुरू से सिंगापुर की यात्रा की थी। 

विज्ञापन

इंडिगो एयरबस ए321नियो के यात्रियों को एक असामान्य स्थिति का सामना करना पड़ा, जहां बंगलुरू जाने वाले विमान ने सिंगापुर से उड़ान भरी और अपनी पिछली उड़ान से यात्रियों के सामान उतारने के लिए कुछ घंटों के बाद वापस सिंगापुर आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह घटना एक और स्थिति के बाद आई है, जहां कुछ दिन पहले इंडिगो ने गलती से इस्राइल में हवाई अड्डे पर एक बुजुर्ग जोड़े को पीछे छोड़ दिया था। बुजुर्ग जोड़े ने लंदन से मुंबई के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट लेने का फैसला किया था। टर्किश एयरलाइंस ने उन्हें लंदन से इस्तांबुल तो पहुंचा दिया था लेकिन वहां एय़रपोर्ट पर उन्हें चौबीस घंटे का लंबा इंतजार करना पड़ा था। 

विज्ञापन

बुजुर्ग जोड़े को वहां से इंडिगो की दूसरी फ्लाइट से मुंबई पहुंचना था। लेकिन इंडिगो की फ्लाइट दोनों को लेना ही भूल गई। इसके बाद बुजुर्ग जोड़े की बेटी ने जब पूछताछ की तो पता चला कि कि फ्लाइट तो रवाना हो गई है। बेटी को इंडिगो के भारत वाले हेल्पलाइन नंबर में कॉल करने के बाद मदद मिली। लेकिन, स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के कारण बुजुर्ग के लिए वह कठिन वक्त रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed