{"_id":"5c937129bdec2213ed0cba80","slug":"indigo-launches-flight-from-delhi-to-istanbul-plans-for-a-comprehensive-global-expansion","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडिगो ने दिल्ली से इस्तानबुल के लिये शुरू की उड़ान, व्यापक वैश्विक विस्तार की योजना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इंडिगो ने दिल्ली से इस्तानबुल के लिये शुरू की उड़ान, व्यापक वैश्विक विस्तार की योजना
Thu, 21 Mar 2019 04:51 PM IST
तिवारी अभिषेक
भाषा, इस्तानबुल
भाषा, इस्तानबुल
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Thu, 21 Mar 2019 04:51 PM IST
विज्ञापन
इंडिगो (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सस्ती उड़ान सेवा देने वाली भारत की एयरलाइन इंडिगो ने दिल्ली से इस्तानबुल के लिये उड़ान शुरू की है। इसके साथ ही कंपनी ने ज्यादा से ज्यादा भारतीय शहरों से विभिन्न वैश्विक गंतव्यों के लिये उड़ाने शुरू करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
इंडिगो एयरलाइन अपने ए320नियो और ए321नियो विमानों की सेवाओं का विस्तार करना चाहती है। कंपनी चीन, वियतनाम, ब्रिटेन, म्यांमार और सउदी अरब के ज्यादा से ज्यादा शहरों के लिये भारतीय शहरों से विमान सेवायें शुरू करना चाहतीं हैं।
विज्ञापन
इंडिगो के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी विलियम बोल्टर ने बुधवार को यहां कहा, हम दक्षिण पूर्वी एशिया में अधिक से अधिक गंतव्यों को अपने साथ जोड़ने के बारे में गंभीरता के साथ विचार कर रहे हैं। इसमें वियतनाम और म्यांमा में अधिक संभावनायें हैं। हम पश्चिमी दिशा में सउदी अरब के लिये जल्द ही उड़ान सेवा शुरू करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम चीन में जाने के लिये गंभीरता से विचार कर रहे हैं, जितनी जल्दी हो सके हम चीन के शहरों के लिये अपनी उड़ान शुरू करना चाहेंगे। हम अभी भी उचित गंतव्यों को देख रहे हैं।
बोल्टर ने कहा कि भारत प्रति सप्ताह पांच उड़ानें चीन के लिये चलाता है जबकि चीन हर सप्ताह भारत के लिये 42 उड़ाने संचालित करता है। इसमें संतुलन कायम करने में कुछ समय लग सकता है। मुझे पूरा यकीन है कि भारत- चीन के बीच यात्रा करने वाले काफी यात्री हैं और इस यातायात का अभी तक हम पूरा लाभ नहीं उठा पाये हैं।
उन्होंने कहा कि एयरलाइन की योजना अगले कई सालों के दौरान अपने बेड़े में 125 ए321नियो विमानों को शामिल करने की है। वर्ष 2019 में हमें एयरबस से इनमें से 20- 25 विमान और प्राप्त हो जायेंगे। भारत की निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो का घरेलू विमान यात्रियों के कुल कारोबार में 40 प्रतिशत तक हिस्सा है।