फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   indiaspora will release list of highest position holders of indian community of the world

दुनियाभर में उच्च पदों पर आसीन भारतीय समुदाय के सदस्यों की सूची आज जारी की जाएगी

Mon, 15 Feb 2021 01:19 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 15 Feb 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
indiaspora will release list of highest position holders of indian community of the world
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

दुनियाभर में उच्च पदों पर आसीन भारतीय समुदाय के 200 से अधिक लोगों की सूची सोमवार को जारी की जाएगी, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में समुदाय के नेताओं की उपलब्धियों का उल्लेख होगा।

विज्ञापन


दुनियाभर में भारतीय समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाला अमेरिका स्थित संगठन इंडियास्पोरा 15 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति दिवस के मौके पर पहली बार 15 देशों के ऐसे 200 नेताओं की सूची जारी करेगा।
विज्ञापन


अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस हाल ही में इस सूची में शामिल हुई हैं। वह अमेरिकी उपराष्ट्रपति पद पर काबिज होने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी हैं। इंडियास्पोरा ने एक बयान में कहा कि इस सूची में शामिल अन्य लोग निर्वाचित अधिकारी, विभिन्न पदों पर नियुक्त लोग अथवा नौकरशाह हैं। ये सभी लोक सेवा के जरिये स्थानीय और वैश्विक स्तर पर राजनीति तथा नीति को आकार देने में महत्वपूर्ण सूत्रधार रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडियास्पोरा के संस्थापक एमआर रंगास्वामी ने कहा कि 15 देशों में 200 से अधिक नेताओं का सेवा या लोकसेवा में नाम कमाना अतुल्य बात है। वे दुनियाभर में मौजूद भारतीय समुदाय के 55 करोड़ से अधिक लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

रंगास्वामी सिलीकॉन वैली में रहने वाले एक उद्यमी तथा निवेशक भी हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार को यह सूची जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed