{"_id":"628fb981b3b7fb65805ebc0b","slug":"indian-troops-and-others-under-un-mission-act-against-militants-in-congo","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congo: संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत भारतीय सैनिकों ने कांगो में आतंकवादियों के हमले को किया नाकाम, जानें पूरा मामला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Congo: संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत भारतीय सैनिकों ने कांगो में आतंकवादियों के हमले को किया नाकाम, जानें पूरा मामला
Thu, 26 May 2022 11:01 PM IST
शिव शरण शुक्ला
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांगो
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांगो
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Thu, 26 May 2022 11:01 PM IST
सार
22 मई को अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में विद्रोहियों ने संयुक्त राष्ट्र की शांति सेना के भारतीय जवानों पर हमला कर दिया था। जिसके बाद भारतीय जवानों ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए आतंकियों के हमले को नाकाम कर दिया।
विज्ञापन
यूएन मिशन में भारतीय सैनिक
- फोटो : UN Peacekeeping
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में तैनात कुछ अन्य देशों के जवानों के साथ भारतीय सेना के जवानों ने बुधवार को मध्य अफ्रीकी देश में एक आतंकवादी हमले को नाकाम कर दिया। दरअसल, 22 मई को अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में विद्रोहियों ने संयुक्त राष्ट्र की शांति सेना के भारतीय जवानों पर हमला कर दिया था। जिसके बाद भारतीय जवानों ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए आतंकियों के हमले को नाकाम कर दिया।
विज्ञापन
भारतीय सेना के सैनिकों को कांगो देश में MONUSCO (कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में संयुक्त राष्ट्र मिशन) के हिस्से के रूप में तैनात किया गया है। भारतीय सेना के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 22 मई को कांगों में आतंकियों ने FARDC (कांगोली सेना) और MONUSCO सैनिकों पर अकारण गोलियां चलाईं और हमला किया। इसके बाद भारतीय सेना और संयुक्त राष्ट्र शांति सेना में अन्य राष्ट्रों के सैनिकों ने हमलावरों की कार्रवाई को नाकाम कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारतीय सेना की टुकड़ियां वहां रणनीतिक कस्बों और सड़कों के साथ-साथ स्थानीय आबादी की रक्षा के लिए किसी भी शत्रुतापूर्ण कार्रवाई को रोकने के लिए सतर्क हैं।
विज्ञापन