{"_id":"5c1370cabdec2255cf6e6f9c","slug":"indian-student-dies-in-dubai","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई में भारतीय छात्र की मौत , पुलिस कर रही मामले की जांच","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दुबई में भारतीय छात्र की मौत , पुलिस कर रही मामले की जांच
भाषा, दुबई
Updated Fri, 14 Dec 2018 02:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबई के एक अपार्टमेंट में 22 साल का एक भारतीय गिटारवादक मृत पाया गया है। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। हिमांशु शर्मा उर्फ शैग्गी नाम के इस गिटारवादक का शव दुबई से 14 किलोमीटर दूर गारहुड इलाके में बने अपार्टमेंट में पाया गया। दुबई पुलिस ने शर्मा की मौत की पुष्टि की है और उसके शव को फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
खलीज टाइम्स ने खबर दी है कि विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है कि गिटारवादक की मौत में कुछ भी असामान्य नहीं था। पुलिस ने बताया कि जरूरी कागजी कार्रवाई के बाद उसका शव उसके परिवार को सौंप दिया जायेगा।
विज्ञापन
शर्मा यहां मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजूकेशन में वास्तुकला पाठकक्रम में पांचवें वर्ष का छात्र था और वह स्थानीय बैंड मेटल हैड का सदस्य था और अपने गिटार कौशल को लेकर युवाओं में मशहूर था।
विज्ञापन