{"_id":"5c5785f5bdec22093e7c008f","slug":"indian-professional-girl-wins-legal-battle-to-live-and-work-in-britain","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय पेशेवर युवती ने ब्रिटेन में रहने और काम करने की जीती कानूनी लड़ाई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारतीय पेशेवर युवती ने ब्रिटेन में रहने और काम करने की जीती कानूनी लड़ाई
Mon, 04 Feb 2019 05:53 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Mon, 04 Feb 2019 05:53 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक भारतीय पेशेवर ने ब्रिटेन में रहने और काम करने की कानूनी लड़ाई जीत ली है। निशा मोहिते उन सैकड़ों लोगों में शामिल हैं, जो इस कानूनी लड़ाई को लंबे समय से लड़ रही थीं। निशा पेशे से फर्मासूटिकल एक्सपर्ट हैं। ब्रिटिश गृह मंत्रालय ने निशा समेत सैकड़ों लोगों के ब्रिटेन में रहने और काम करने के अधिकार को कानूनी अवैध करार दिया था। इनके आयकर रिटर्न दाखिल करने में तकनीकी खामियां पाई गई थीं। इसके बाद गृह मंत्रालय ने इनके यहां रहने और काम करने के अधिकार पर रोक लगा दी थी।
इस फैसले को निशा समेत अन्य लोगों ने कोर्ट में चुनौती दी थी। कोर्ट के फैसले के बाद निशा ने कहा, ‘हमारे लिए इन्डेफनिट लीव टू रिमेन (आईएलआर) अनुमोदन पत्र हासिल करना बहुत बड़ी राहत है। कानूनी अधिकार मिलने के बाद मैं बहुत खुश हूं। खुद को सही साबित करने के लिए मुझे दो साल की कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी। इस दौरान काफी पैसे खर्च हुए।’