{"_id":"5f876b447242d1018d386b87","slug":"indian-origin-woman-thrown-from-window-after-giving-birth-to-child-accused-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय मूल की महिला ने बच्चे को जन्म देने के बाद खिड़की से फेंका, हत्या का आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारतीय मूल की महिला ने बच्चे को जन्म देने के बाद खिड़की से फेंका, हत्या का आरोप
Thu, 15 Oct 2020 02:49 AM IST
Kuldeep Singh
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 15 Oct 2020 02:49 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में भारतीय मूल की एक महिला पर अपने ही नवजात की हत्या करने की कोशिश का आरोप लगा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महिला पर आरोप है कि उसने चोरी-छिपे, बाथरूम में एक बच्चे को जन्म दिया और खिड़की से गली में फेंक दिया।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक, नवजात को गहरी चोटें लगी हैं, ऊंचाई से फेंके जाने के बाद उसे सिर से रक्तस्राव, मस्तिष्क में सूजन, फ्रैक्चर सहित कई परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। रविवार को हुई इस घटना के बाद बच्चे की 23 वर्षीय मां सबिता दुकराम को पहले एक अस्पताल में ऑब्जर्वेशन में कुछ समय रखा गया और फिर पुलिस थाने ले जाया गया।
विज्ञापन
महिला ने पूछताछ के दौरान कहा कि वह अनजाने में एक बच्चे की मां बन गई। महिला ने कहा कि उसने बाथटब में बच्चे को जन्म दिया और घबराकर बाथरूम की खिड़की से बाहर फेंक दिया। एनबीसी न्यूयॉर्क टीवी के अनुसार, एक पड़ोसी ने बच्चे को रोते हुए पाया और तुरंत पुलिस को खबर की। फिलहाल नवजात को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन