फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian origin woman jailed in UK for using minors in drugs supply

Britain: ड्रग मामले में भारतीय मूल की महिला को हुई जेल, तस्करी में बच्चों का इस्तेमाल करने का आरोप

Mon, 26 Jun 2023 04:12 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 26 Jun 2023 04:12 PM IST
सार

ब्रिटेन में एक ड्रग्स केस में भारतीय मूल की महिला को सजा सुनाई गई है। महिला उस गिरोह में शामिल थी जो ड्रग्स की आपूर्ति के लिए बच्चों का इस्तेमाल करते थे।

विज्ञापन
Indian origin woman jailed in UK for using minors in drugs supply
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्रिटेन में एक ड्रग्स केस में भारतीय मूल की महिला को सजा सुनाई गई है। महिला उस गिरोह में शामिल थी जो ड्रग्स की आपूर्ति के लिए बच्चों का इस्तेमाल करते थे। महिला का नाम सरीना दुग्गल और उसके साथ छह अन्य लोगों को भी सात साल की कैद की सजा सुनाई गई। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने बताया कि जानकारी ड्रग तस्करी समूह के पांच सदस्यों को पिछले महीने बोर्नमाउथ क्राउन कोर्ट में सात सप्ताह की सुनवाई के बाद दोषी पाया गया था।

विज्ञापन


तस्करी के लिए गरीब बच्चों का किया था इस्तेमाल
मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा कि लंदन और बर्मिंघम और उसके आसपास बोर्नमाउथ में ड्रग्स की आपूर्ति की गई। सरीना दुग्गल और गिरोह ने बोर्नमाउथ में उपयोगकर्ताओं को क्लास ए ड्रग्स- क्रैक कोकीन और हेरोइन की आपूर्ति करने के लिए गरीब बच्चों का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन


पुलिस ने पिछले साल एक जांच शुरू की थी, जब फर्नबोरो के 16 एक वर्षीय लड़के को बड़ी मात्रा में क्रैक कोकीन और हेरोइन रखने के आरोप में बोर्नमाउथ में गिरफ्तार किया गया था। आगे पुलिस ने कहा कि इस समूह को सुनाई की सजा से यह प्रतीत होता है कि अदालतें ऐसे अपराधों को कितनी गंभीरता से लेती हैं और हम इस गतिविधि से निपटने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करना जारी रखेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कानून की पढ़ाई करना चाहती थी दुग्गल
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सरीना दुग्गल एक अच्छे परिवार से ताल्लुक रखती थी। वह कानून की पढ़ाई करना चाहती थी। लेकिन अपने पति और गैंग के सरगना एडम शेख से मिलने के बाद वह ड्रग्स से जुड़े काम करने लग गई। न्यायाधीश फुलर केसी ने दुग्गल को सजा सुनाने से पहले कहा कि तुम वकील बनना चाहती थीं लेकिन तुम्हारा करियर पूरी तरह बर्बाद हो चुका है। ड्रग डीलर बनने का फैसला करके अपने भविष्य को पूरी तरह से अंधेरे में कर लिया है। 


सिंगापुर की जेल में बंद भारतीय मूल की महिला को सजा बढ़ी
सिंगापुर में अपनी नौकरानी के साथ दुर्व्यवहार करने के लिए 14 साल की जेल की सजा काट रही 64 वर्षीय भारतीय मूल की महिला की सजा को तीन साल और बढ़ा दिया है, उस पर आरोप लगा है कि उसने सबूतों को नष्ट करने की कोशिश की थी। बता दें कि महिला ने अपनी नौकरानी के साथ 14 महीने तक बार-बार प्रताड़ित किया, इसके बाद 2016 में उसकी गर्दन और सिर में आघात किया जिसके बाद नौकरानी को गंभीर चोट आई थी और उसकी मृत्यु हो गई थी। अब महिला 14 की बजाय 17 साल की सजा काटेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed