फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian-origin truck driver faces vehicular homicide charges in US, News in Hindi

Vehicular Homicide: अमेरिका में भारतीय मूल के ट्रक ड्राइवर पर दर्ज हुआ हत्या का केस, जानें क्या है पूरा मामला

Fri, 22 Aug 2025 05:47 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 22 Aug 2025 05:47 PM IST
सार

अब हरजिंदर सिंह पर तीन मामलों में हत्या का केस चलेगा। अमेरिका में यह अपराध बेहद गंभीर माना जाता है और दोषी पाए जाने पर उसे लंबी सजा मिल सकती है। ये भी दावा किया गया है कि वो 2018 में अवैध तरीके से अमेरिका में घुसा था। इसके बावजूद उसने कैलिफोर्निया और वॉशिंगटन- दोनों राज्यों से कमर्शियल ड्राइवर लाइसेंस हासिल कर लिया।

विज्ञापन
Indian-origin truck driver faces vehicular homicide charges in US, News in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में हुए एक भीषण सड़क हादसे के बाद भारतीय मूल के ट्रक ड्राइवर पर वाहन से हत्या का मामला दर्ज हुआ है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी ट्रक ड्राइवर का नाम हरजिंदर सिंह है। उस पर आरोप है कि उसने फ्लोरिडा की व्यस्त हाईवे पर गलत तरीके से ट्रक मोड़ा, जिससे सामने से आ रही मिनीवैन उससे टकरा गई। वैन में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - US: टैरिफ तनाव के बीच भारतीय राजदूत ने अमेरिकी सांसदों से की मुलाकात, व्यापार समेत कई मुद्दों पर हुई बात
विज्ञापन


कैसे हुआ था सड़क हादसा?
जानकारी के मुताबिक 12 अगस्त को फ्लोरिडा की हाईवे पर हरजिंदर सिंह अपने बड़े ट्रेलर ट्रक को चला रहे थे। इस दौरान उन्होंने हाईवे पर केवल आधिकारिक उपयोग वाले रास्ते से अचानक यू-टर्न लिया। तभी एक मिनीवैन तेजी से आई और ट्रक से टकरा गई। ये टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मिनीवैन में बैठे तीन लोगों की मौत हो गई। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी की गिरफ्तारी
इस हादसे के बाद हरजिंदर सिंह मौके से भागकर कैलिफोर्निया चला गया। लेकिन पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला और वापस फ्लोरिडा लाकर गिरफ्तार कर लिया। इसे लेकर फ्लोरिडा के उप-राज्यपाल जे कॉलिन्स ने सोशल मीडिया पर लिखा- 'उसने सोचा कि वह भाग जाएगा, लेकिन हमने उसे वापस लाकर न्याय के कटघरे में खड़ा किया।'


राजनीतिक विवाद भी खड़ा हुआ
इस मामले ने अमेरिका में राजनीतिक विवाद को भी जन्म दिया है।  ट्रिशा मैकलॉफलिन, जो अमेरिका के गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) में सहायक सचिव हैं, उन्होंने कैलिफोर्निया की सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- 'तीन निर्दोष लोगों की मौत इसलिए हुई क्योंकि कैलिफोर्निया ने एक अवैध प्रवासी को ट्रक चलाने का लाइसेंस दे दिया। यह शासन की विफलता है।' उन्होंने कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूज़म पर भी हमला किया और कहा कि अवैध प्रवासियों को लाइसेंस देना अमेरिकी जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ है।

यह भी पढ़ें - China-Pakistan Relations: चीनी विदेश मंत्री से मिले पाकिस्तानी आर्मी चीफ मुनीर, सुरक्षा और आतंकवाद पर चर्चा

हादसे के बाद उठाए गए कड़े कदम
इस हादसे के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने घोषणा की कि फिलहाल विदेशी नागरिकों को दिए जाने वाले कमर्शियल ट्रक ड्राइवर वर्क वीजा पर रोक लगाई जा रही है। उन्होंने कहा, 'विदेशी ड्राइवरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ये बड़े ट्रक चलाते हैं, जिससे अमेरिकी लोगों की जान खतरे में पड़ रही है और साथ ही अमेरिकी ट्रक चालकों की रोजी-रोटी पर भी असर हो रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed