फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian origin Singaporean taxi driver jailed for stealing mother jewellery and passengers Rolex watches news

Singapore: मां के गहने चोरी किए, टैक्सी में बैठने वाले यात्रियों को भी नहीं छोड़ा, भारतवंशी शख्स को अब हुई सजा

Tue, 30 Jul 2024 02:47 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 30 Jul 2024 02:47 PM IST
सार

सितंबर 2022 में आरोपी टैक्सी चला रहा था। उसने एक यात्री को शॉपिंग मॉल में छोड़ा। हालांकि, इस दौरान यात्री गाड़ी में ही सो गया था। मौके का फायदा उटाते हुए माइकल ने उसके हाथ से रोलेक्स की घड़ी निकाल ली।

विज्ञापन
Indian origin Singaporean taxi driver jailed for stealing mother jewellery and passengers Rolex watches news
जेल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

सिंगापुर में एक टैक्सी चालक को अपनी 70 वर्षीय बुजुर्ग मां के 43,400  सिंगापुर डॉलर की कीमत के गहने समेत चार चोरी के आरोपों धोषी ठहराए जाने के बाद में एक साल पांच महीने की सजा सुनाई गई है। आरोपी की पहचान 48 वर्षीय माइकल राज के तौर पर की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, वह वित्तीय समस्याओं से जूझ रहा था, इससे बाहर निकलने के लिए उसने तीन रोलेक्स की घड़ियों की चोरी की। इन घड़ियों की कीमत 200,000 सिंगापुरी डॉलर बताई जा रही है। 
विज्ञापन


माइकल राज के अपराध का सिलसिला तब शुरू हुआ, जब उसने 2021 में अपने मां के आभूषण चुराए। उप अभियोजक टैन शी युन ने कहा, "यह किसी वापरवाह पीड़िता का मामला नहीं है, जिसने अपना सामान खुले में छोड़ दिया। पीड़िता का सामान अलमारी के एक दराज में रखा था और उसकी चाबी दूसरे दराज में रकी हुई थी।" माइकल ने अपनी मां की सहमति के बिना अलमारी से कीमती सामान की चोरी कर उसे दुकानों में गिरवी रखकर अपना कर्ज चुकाया। 
विज्ञापन


जुलाई 2021 में पीड़िता ने अपने आभूषण में कुछ सामान गायब पाया। उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। माइकल ने तब से लेकर अबतक अपनी मां को तीन हजार सिंगापुर डॉलर का भुगतान कर चुका है। सितंबर 2022 में वह टैक्सी चला रहा था। उसने एक यात्री को शॉपिंग मॉल में छोड़ा। हालांकि, इस दौरान यात्री गाड़ी में ही सो गया था। मौके का फायदा उटाते हुए माइकल ने उसके हाथ से रोलेक्स की घड़ी निकाल ली। इस गड़ी की कीमत करीब 45,000 सिंगापुर डॉलर बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के बाद तुरंत बाद ही उसने एक अन्य यात्री के हाथ से रोलेक्स की घड़ी निकाल ली। दोनों यात्रियों ने पुलिस में इसकी जानकारी दी। अदालत में बताया गया कि आरोपी ने दोनों यात्री की घड़ी वापस नहीं की और न ही उन्हें कोई मुआवजा दिया। जून 2023 में माइकल ने एक अन्य यात्री के पास से 88,000 सिंगापुर डॉलर की घड़ी चुराई। हालांकि, बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के यात्री को उसकी घड़ी लौटा दी गई। 30 जुलाई को बचाव पक्ष के वकील ने अदालत से माइकल को एक साल और तीन महीने जेल की सजा देने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed