फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian origin sikh youth Murdered in new york usa

Indian Murdered in USA : न्यूयॉर्क में भारतवंशी युवक की गोली मारकर हत्या

Tue, 28 Jun 2022 05:38 AM IST
Amit Mandal एजेंसी, न्यूयॉर्क
एजेंसी, न्यूयॉर्क Published by: Amit Mandal Updated Tue, 28 Jun 2022 05:38 AM IST
सार

सतनाम सिंह शनिवार दोपहर करीब 3:46 बजे घर से थोड़ी दूर साउथ ओजोन पार्क में कार में बैठे किसी का इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन
Indian origin sikh youth Murdered in new york usa
अमेरिकी पुलिस - फोटो : Pixabay

विस्तार

क्वींस इलाके में घर के बाहर पार्किंग में खड़े वाहन में बैठे भारतीय मूल के 31 वर्षीय सतनाम सिंह की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। न्यूयॉर्क पुलिस ने बताया कि सतनाम सिंह शनिवार दोपहर करीब 3:46 बजे घर से थोड़ी दूर साउथ ओजोन पार्क में कार में बैठे किसी का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच एक हमलावर आया और उन पर गोलियों की बौछार कर दी। सिंह की गर्दन, धड़ और सिर में गोलियां लगीं। उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि सिंह एक दोस्त से उसकी जीप रैंगलर सहारा लेकर आए थे। 
विज्ञापन


जीप की वजह से हत्या का शक
सतनाम सिंह को किसी के साथ कहीं जाना था, इसलिए वह अपने दोस्त से यह गाड़ी मांगकर लाए थे। अब जांच इस बात की चल रही है कि बदमाश गाड़ी के मालिक की हत्या करना चाहते थे या फिर किसी विवाद के कारण खुद सतनाम सिंह उनके निशाने पर थे।  
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed