{"_id":"5ec58acf8ebc3e77cf678c26","slug":"indian-origin-physician-in-new-york-dies-of-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदगी की जंग हारा एक और डॉक्टर, अमेरिका में भारतीय मूल के चिकित्सक की कोरोना से मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जिंदगी की जंग हारा एक और डॉक्टर, अमेरिका में भारतीय मूल के चिकित्सक की कोरोना से मौत
Thu, 21 May 2020 01:23 AM IST
संदीप भट्ट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयार्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयार्क
Published by: संदीप भट्ट
Updated Thu, 21 May 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
कोविड-19 वायरस से संक्रमित लोगों का उपचार करते हुए दुनिया भर में कई चिकित्सक स्वंय संक्रमित हो चुके हैं और ऐसे मामलों की तादात बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में अमेरिका में भारतीय मूल के एक चिकित्सक की यहां कोरोना वायरस के कारण मौत हो गयी। अमेरिकन फिजीशियंस आफ इंडियन ओरिजिन (एएपीआई) ने बुधवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
एएपीआई के मीडिया समन्वयक अजय घोष ने एक बयान में बताया कि सुधीर एस चौहान कोविड-19 से संक्रमित पाये गए थे और पिछले कुछ सप्ताह से जीवन के लिए संघर्ष कर रहे थे। उनकी 19 मई को इस बीमारी से मौत हो गई।
विज्ञापन
चौहान न्यूयार्क के जमैका अस्पताल में इंटरनल मेडिसिन फिजिशियन और एसोसिएट प्रोग्राम डायरेक्टर आईएम रेजीडेंसी प्रोग्राम थे। एएपीआई के अनुसार उनकी बेटी स्नेह चौहान ने कहा कि उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।
विज्ञापन