फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian origin person jailed for flirting from flight attendant

सिंगापुर : फ्लाइट अटेंडेंट से छेड़खानी के मामले में भारतीय मूल के व्यक्ति को जेल

Fri, 23 Nov 2018 10:05 AM IST
भाषा, सिंगापुर
भाषा, सिंगापुर Updated Fri, 23 Nov 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
Indian origin person jailed for flirting from flight attendant

ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले भारतीय मूल के 34 वर्षीय एक व्यक्ति को सिंगापुर आने वाली उड़ान के सिंगापुरी चालक दल की सदस्य से छेड़खानी करने के आरोप में तीन सप्ताह के कारावास की सजा सुनाई गई है। परांजपे निरंजन जयंत ने अगस्त में 25 वर्षीय फ्लाइट अटेंडेंट से छेड़खानी करने का अपराध कबूल किया। सिडनी से सिंगापुर के लिये आठ घंटे की उड़ान के दौरान जयंत ने फ्लाइट अटेंडेंट का फोन नंबर मांगने के लिये कई बार संपर्क किया, लेकिन उसने अनदेखी की।

विज्ञापन


‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ की खबर के अनुसार स्कूट एयरलायंस के विमान में बिजनेस क्लास में सफर कर रहे यात्री ने अटेंडेंट के नितंब पर हाथ फेरा। रिपोर्ट में उप लोक अभियोजक जेम्स च्यू के हवाले से बताया गया है कि अटेंडेंट उससे दूर चली गई और उसने अपनी सीट पर वापस लौटने के दौरान उससे कहा कि वह बहुत खूबसूरत है। लैंडिंग से तकरीबन एक घंटे पहले जयंत ने महिला से फिर से संपर्क किया और उसके साथ फिर से छेड़खानी की।
विज्ञापन


महिला ने तत्काल अपने सुपरवाइजर को जानकारी दी। उसने बाद में चांगी हवाई अड्डा टर्मिनल दो पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। जयंत का किसी वकील ने प्रतिनिधित्व नहीं किया। उसने जिला न्यायाधीश लिम त्से हॉव से कहा कि उसने जब अपराध किया तब वह नशे में था। उसने कहा कि उसे अपने कृत्य पर पछतावा है और उसने सजा सुनाए जाने में नरमी बरते जाने की गुहार लगाई। छेड़खानी के हर अपराध के लिये उसे दो साल तक के कारावास और जुर्माना या बेंत से पिटाई की सजा हो सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed