फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   indian origin nurse conferred president award in singapore

Covid-19: सिंगापुर में भारतीय मूल की नर्स को मिला राष्ट्रपति सम्मान

Wed, 22 Jul 2020 05:49 PM IST
मुकेश कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 22 Jul 2020 05:49 PM IST
विज्ञापन
indian origin nurse conferred president award in singapore
कला नारायणसामी - फोटो : facebook

सिंगापुर में कोरोना महामारी के दौरान एक योद्धा के तौर पर काम करने वाली भारतीय मूल की नर्स को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। कला नारायणसामी उन पांच नर्सों में शामिल हैं, जिन्हें यह पुरस्कार दिया गया है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से इसके बारे में जानकारी दी गई। सभी को सिंगापुर के राष्ट्रपति हलीम याकूब द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र, एक ट्रॉफी और 10,000 एसजीडी (सिंगापुर करेंसी) की राशि दी गई है।
विज्ञापन


नारायणसामी वुडलैंड्स हेल्थ कैंपस में नर्सिंग की उप निदेशक हैं, जिन्हें महामारी के दौरान संक्रमण नियंत्रण प्रथाओं का उपयोग करने के लिए सम्मानित किया गया है, जो उन्होंने 2003 के गंभीर तीव्र श्वसन सिंड्रोम (सार्स) के प्रकोप के समय सीखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नारायणसामी वर्तमान में वुडलैंड हेल्थ कैंपस के लिए नियोजन में शामिल हैं, जो 2022 में खोला जाएगा। सम्मान प्राप्त करने के बाद भावुक होकर उन्होंने कहा, वह अगली पीढ़ी की नर्सों को तैयार करेंगी। उन्होंने कहा, मैं हमेशा हमारी नर्सों को बताऊंगी कि नर्सिंग आपको पुरस्कृत करने में कभी विफल नहीं होगी।


राष्ट्रपति पुरस्कार उन नर्सों को मान्यता देता है जिन्होंने निरंतर बेहतर प्रदर्शन और रोगी की देखभाल, शिक्षा, अनुसंधान और प्रशासन में योगदान दिया है। साल 2000 में इसकी शुरूआत के बाद से अभी तक 77 नर्सों को पुरस्कृत किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed