फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian-origin Nitin become Bookers jury members SRK is most popular Asian artist in UK World News Updates

World News: भारतवंशी नितिन बुकर के निर्णायक मंडल में शामिल, यूके में शाहरुख खान सबसे लोकप्रिय एशियाई कलाकार

Fri, 15 Dec 2023 05:55 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 15 Dec 2023 05:55 AM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को 2023 में ब्रिटेन में सबसे लोकप्रिय एशियाई सेलिब्रिटी घोषित किया गया है। ब्रिटेन की साप्ताहिक पत्रिका ईस्टर्न आई की तरफ से प्रकाशित वार्षिक सूची में शाहरुख खान शीर्ष पर रहे। सूची में 50 एशियाई कलाकारों को शामिल किया गया।

विज्ञापन
Indian-origin Nitin become Bookers jury members SRK is most popular Asian artist in UK World News Updates
World News - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार के निर्णायक मंडल में भारतवंशी संगीतकार नितिन साहनी को शामिल किया गया है। साहनी को सलमान रुश्दी की 1981 बुकर पुरस्कार विजेता मिडनाइट्स चिल्ड्रन के स्क्रीन रूपांतरण सहित संगीत के लिए जाने जाता है। उन्हें 2024 बुकर पुरस्कार के निर्णायक मंडल में शामिल करने की घोषणा बुकर प्राइज फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी गैबी वुड ने की।

विज्ञापन

ब्रिटेन में शाहरुख खान सबसे लोकप्रिय एशियाई सेलिब्रिटी
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को 2023 में ब्रिटेन में सबसे लोकप्रिय एशियाई सेलिब्रिटी घोषित किया गया है। ब्रिटेन की साप्ताहिक पत्रिका ईस्टर्न आई की तरफ से प्रकाशित वार्षिक सूची में शाहरुख खान शीर्ष पर रहे। सूची में 50 एशियाई कलाकारों को शामिल किया गया। अभिनेत्री आलिया भट़्ट को दूसरा व तीसरा स्थान प्रियंका चोपड़ा जोनास को मिला है। वहीं, अमिताभ बच्चन को इस सूची में 35वां स्थान मिला है।

विज्ञापन

फिलीपीन पहुंचा भारतीय नौसेना का एंटी-सबमरीन
भारतीय नौसेना का युद्धपोत कदमत्त फिलीपीन की राजधानी मनीला पहुंचा। चीनी सेना की आक्रामकता झेल रहे फिलीपीन के लिए भारतीय युद्धपोत का पहुंचना बड़ी राहत की बात है। पिछले हफ्ते चीनी नौसेना ने फिलीपीन के व्यावसायिक पोतों को घेरकर वाटर कैनन से हमला किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चीन-फिलीपीन तनाव में भारतीय नौसैन्य पोत का फिलीपीन पहुंचना बताता है कि अब भारत हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीनी आक्रामकता का खुलकर मुकाबला करेगा। युद्धपोत कदमत्त ने दक्षिणी चीन सागर में युद्धाभ्यास भी किया। भारतीय नौसेना का कामोर्टा क्लास का एंटी-सबमरीन कॉर्वेट आईएनएस कदमत्त दूसरी बार फिलीपीन यात्रा पर है। इससे पहले यह युद्धपोत अक्तूबर 2017 में भी वहां पहुंचा था। बुधवार को आईएनएस कदमत्त और फिलीपीनी नौसेना के पोत बीआरपी रेमन अलकराज ने साझा युद्धाभ्यास किया। इस इलाके पर चीन अपना दावा पेश करता है। 

पाकिस्तान में 17 को हो सकती है चुनाव कार्यक्रम की घोषणा
पाकिस्तान का चुनाव आयोग आठ फरवरी को होने वाले आम चुनावों का कार्यक्रम रविवार को घोषित कर सकता है। आयोग को आठ फरवरी को प्रांतीय असेंबली और संसद का चुनाव कराने की प्रक्रिया पूरी करने में 54 दिन लगेंगे। आयोग के सूत्रों के हवाले से खबर है कि वह पाकिस्तान में ‘स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव’ कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आयोग 142 जिला रिटर्निंग अधिकारियों और 859 रिटर्निंग अधिकारियों को प्रशिक्षण दे रहा है। इसने पूरे देश में उपायुक्तों के तबादलों और तैनाती को भी प्रतिबंधित कर दिया है।

भारतीय मूल की अमेरिकी अधिकारी फऱवरी में होंगी पदमुक्त
अमेरिका की एसोसिएट अटॉर्नी जनरल वनिता गुप्ता फरवरी 2024 में पदमुक्त हो जाएंगी। अटॉर्नी जनरल मेरिक बी. गारलैंड के एक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की। बयान में उन्होंने कहा कि गुप्ता अमेरिकी न्याय विभाग की तीसरी सर्वोच्च रैंकिंग अधिकारी के रूप में सेवा करने वाली पहली अश्वेत महिला हैं। बता दें, 2021 में सीनेट से मंजूरी मिलने के बाद से गुप्ता एसोसिएट अटॉर्नी जनरल के रूप में काम कर रही हैं।

यूक्रेन के ईयू में विलय पर बातचीत के लिए समहत संघ
रूस से युद्ध के बीच यूक्रेन के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। दरअसल, यूरोपीय संघ ने यूक्रेन के साथ सदस्यता वार्ता शुरू करने की सहमति दे दी है। संघ ने गुरुवार को यूक्रेन को संघ में शामिल करने के लिए बातचीत शुरू करने का फैसला किया। बता दें, यूक्रेन के लिए काफी समय से प्रयास कर रहा था। संघ के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल ने ब्रुसेल्स शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता के दौरान यह फैसला किया। हालांकि, बातचीत शुरू होने से बातचीत तक का सफर काफी लंबा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने फैसले का स्वागत किया है। जेलेंस्की का कहना है कि इतिहास उन लोगों द्वारा बनाया जाता है, जो स्वतंत्रता के लिए लड़ने से नहीं थकते।



जर्मनी, नीदरलैंड में हमास के चार संदिग्ध सदस्य गिरफ्तार 
यूरोप में यहूदी संस्थानों पर आतंकवादी हमलों की साजिश रचने के संदेह में जर्मन और डच अधिकारियों ने हमास के चार संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सरकारी अभियोजक ने बताया कि जर्मनी में तीन और नीदरलैंड में एक संदिग्ध की गिरफ्तारी की गई है। अभियोजक ने कहा कि जर्मनी में गिरफ्तार किए गए तीन लोगों में से दो लेबनानी नागरिक थे और एक मिस्र का नागरिक है। नीदरलैंड में गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को डच नागरिक बताया गया है। बता दें, हमास को अमेरिका, यूरोपीय संघ और कई अन्य देशों द्वारा 'आतंकवादी संगठन' की सूची में डाला गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed